भीमा कोरेगांव मामले में रिसर्चर रोना विल्सन और एक्टिविस्ट सुधीर धावले को मुंबई हाई कोर्ट से मिली ज़मानत

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) भीम-कोरेगांव एल्गर परिषद मामले में गिरफ़्तार रिसर्चर रोना विल्सन और एक्टिविस्ट सुधीर धावले को मुंबई हाई कोर्ट से ज़मानत मिल गई है,उन्हें एक लाख रूपये के मुचलके पर ज़मानत दी गई है

मालूम हो कि विल्सन और धावले उन 16 मानवाधिकार कार्यकर्ताओं में से है जिन्हें भीमा कोरेगांव एल्गर परिषद मामले में इस आरोप के तहत गिरफ़्तार किया गया था कि “वे प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) से संबंध रखते हैं और देश के खिलाफ़ युद्ध छेड़ने की कोशिश में शामिल थे”

मुंबई हाई कोर्ट ने ज़मानत देते हुए साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ न करने, विशेष अदालत की अनुमति के बिना मुंबई नहीं छोड़ने, पासपोर्ट जमा करने और अभियोजन पक्ष को मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने तथा मुंबई में एनआईए मुख्यालय में प्रत्येक सोमवार को उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश दिया

हाई कोर्ट बेंच ने ज़मानत देते हुए कहा कि “वे 2018 से जेल में हैं, यहां तक कि मामले में आरोप भी तय नहीं किए गए हैं, अभियोजन पक्ष ने 300 से अधिक गवाहों का हवाला दिया, इस प्रकार निकट भविष्य में मुकदमे के समाप्त होने की कोई संभावना नहीं है”

भीमा कोरेगांव मामले में सुधा भारद्वाज,वरवरा राव,गौतम नौलक्खा,वर्णन फरेरा,आनंद तेलतुमरे को भी ज़मानत मिल चुकी है

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर