“बिहार मंत्रिमंडल 2025: 12 नए चेहरे, विपक्ष का परिवारवाद का आरोप, एनडीए का पलटवार”

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दसवीं पारी भले ही ऐतिहासिक कही जा रही हो, लेकिन उनके नवगठित मंत्रिमंडल ने राज्य की राजनीति में परिवारवाद बनाम राजनीतिक संतुलन की नई बहस को जन्म दे दिया है।
नीतीश कुमार समेत 27 मंत्रियों की नई टीम में जहाँ 12 नए चेहरों को पहली बार मौका मिला, वहीं विपक्ष का दावा है कि इन नए चेहरों में भी आधे नेता प्रभावशाली राजनीतिक परिवारों से आते हैं।

एनडीए इस आरोप को खारिज करते हुए इसे मजबूती, सामाजिक प्रतिनिधित्व और जनाधार का परिणाम बता रहा है, जबकि आरजेडी–कांग्रेस का आरोप है कि “परिवारवाद मुक्त बिहार” का नारा अब केवल राजनीतिक मंचों तक सीमित रह गया है।

पहली बार मंत्री बने नए चेहरे — संक्षिप्त परिचय

1.संजय टाइगर (भोजपुर–आरा, BJP)
संघ पृष्ठभूमि, पहली बार विधायक। तेजतर्रार वक्ता और कानून की पढ़ाई। CPI(ML) उम्मीदवार को हराकर पहली बार कैबिनेट में जगह मिली।

2.श्रेयसी सिंह (जमुई, BJP)
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज व कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री। लगातार दूसरी बार MLA और पहली बार मंत्री।

3.रमा निषाद (औराई, BJP)
पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जय नारायण निषाद की बहू और पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी। स्थानीय राजनीति में सक्रिय, नगर परिषद अध्यक्ष रह चुकीं। पहली बार विधायक व पहली बार मंत्री।

4.लखेंद्र कुमार रोशन (पातेपुर, BJP)
दलित नेता, आक्रामक शैली के लिए प्रसिद्ध। दो बार के विधायक। सदन में माइक तोड़ने की घटना से सुर्खियों में आए। पहली बार मंत्री।

5.अरुण शंकर प्रसाद (खजौली, BJP)
मिथिलांचल के प्रभावशाली वैश्य नेता। लगातार तीसरी बार विधायक। संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद पहली बार मंत्री।

6.प्रमोद चंद्रवंशी (MLC, BJP)
अति पिछड़ा वर्ग से आते हैं। पूर्व में जेडीयू से, बाद में 2023 में BJP में शामिल। MLC बनने के बाद पहली बार मंत्री। ओबीसी प्रतिनिधित्व का प्रमुख चेहरा।

7.संजय सिंह (महुआ, LJP–R)
पहली बार विधायक और तेज प्रताप यादव को हराकर बड़े अंतर से सुर्खियों में आए। 2020 में भी लड़े थे। दो दिग्गजों को मात देकर मंत्री पद मिला।

8.दीपक प्रकाश (RLM)
उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र। इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि। पहली बार मंत्री बने। जल्द ही एमएलसी बनाए जाने की संभावना। कुशवाहा समाज का उभरता युवा चेहरा।

RJD–कांग्रेस का कहना है कि नई कैबिनेट “परिवारवाद का नया केंद्र” बन गई है।
विपक्ष ने जिन चेहरों को निशाने पर रखा है, वे इस प्रकार हैं:

1.संतोष सुमन मांझी (HAM) – पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र

2.सम्राट चौधरी (BJP) – पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के पुत्र

3.दीपक प्रकाश (RLM) – पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र

4.श्रेयसी सिंह (BJP) – पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की पुत्री; मां पुतुल देवी भी पूर्व सांसद

5.रमा निषाद (BJP) – पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जय नारायण निषाद की बहू; पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी

6.विजय कुमार चौधरी (JDU) – पूर्व विधायक जगदीश प्रसाद चौधरी के पुत्र

7.अशोक चौधरी (JDU) – पूर्व मंत्री महावीर चौधरी के बेटे

8.नितिन नवीन (BJP) – पूर्व मंत्री नवीन किशोर सिन्हा के पुत्र

9.सुनील कुमार (JDU) – पूर्व मंत्री चंद्रिका राम के पुत्र; पूर्व विधायक अनिल कुमार के भाई

10.लेसी सिंह (JDU) – दिवंगत समता पार्टी जिला अध्यक्ष भूटन सिंह की पत्नी

विपक्ष का आरोप है कि यह सूची “साफ़ करती है कि नया मंत्रिमंडल आधा वंशवादी है”!एनडीए इन आरोपों को राजनीतिक बताते हुए कहता है कि “जो नेता राजनीतिक परिवारों से आते हैं, वे केवल नाम नहीं—अपने जनाधार और प्रदर्शन की वजह से मंत्रिमंडल में शामिल किए गए हैं। गठबंधन दावा कर रहा है कि कैबिनेट में दलित, अति पिछड़ा, पिछड़ा, महिला, युवा और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए ही चेहरों का चयन किया गया है।

JDU और BJP दोनों का कहना है कि मंत्रिमंडल का गठन “जातीय गणित, संगठन की जरूरत और सामाजिक प्रतिनिधित्व” के आधार पर किया गया है, न कि परिवारवाद के आधार पर।

नीतीश कुमार की नई कैबिनेट को लेकर “परिवारवाद बनाम जनाधार” की बहस अब बिहार की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन चुकी है।
आने वाले दिनों में विधानसभा से लेकर राजनीतिक मंचों तक इस बहस के और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर