बिहार चुनाव 2025: एनडीए में सीट बंटवारे की प्रक्रिया तेज, धर्मेंद्र प्रधान और नीतीश कुमार की मुलाकात से सियासी हलचल

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के बीच सत्ताधारी गठबंधन एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवरात्र के बाद सीट शेयरिंग की घोषणा की है, जबकि हाल ही में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

चुनाव प्रभारी बनने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद थे। धर्मेंद्र प्रधान ने इस मुलाकात को ‘सुखद भेंट’ बताते हुए ट्वीट किया, “आज पटना में मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी, उप-मुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी एवं जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष श्री @SanjayJhaBihar जी से सुखद भेंट हुई।”

इस मुलाकात के बाद से एनडीए में सीट बंटवारे की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, भाजपा और जदयू के बीच 101-102 सीटों पर सहमति बन सकती है, जबकि छोटे सहयोगी दलों को 10-20 सीटें मिल सकती हैं।

हालांकि, सीट बंटवारे पर अंतिम निर्णय चुनाव आयोग द्वारा चुनाव तिथियों की घोषणा के बाद लिया जाएगा। इस देरी के कारण गठबंधन के छोटे दलों में असंतोष बढ़ रहा है।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार का लगातार दौरा कर रहे हैं। शाह ने हाल ही में पटना और अररिया में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और एनडीए के लिए 160 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य निर्धारित किया।

महागठबंधन की ओर से भी सीट बंटवारे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने दावा किया है कि अगले दस दिनों में सीटों का बंटवारा तय हो जाएगा और तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।

चुनाव की तिथियों की घोषणा के बाद सीट बंटवारे पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा, जो बिहार की राजनीति की दिशा तय करेगा।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर