दिसंबर 2025 से मार्च 2026 तक बिहार में सरकारी नौकरियों की भरमार, शिक्षा से लेकर पुलिस व वन विभाग तक लाखों पदों पर होगी भर्ती

बिहार के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। राज्य में दिसंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर सरकारी भर्तियां होने जा रही हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, वन विभाग और तकनीकी सेवाओं सहित अनेक क्षेत्रों में लाखों पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। राज्य सरकार जनवरी 2026 में मेगा वैकेंसी कैलेंडर जारी करने की तैयारी में है।

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा वर्ष 2025 के लिए 1907 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन पदों में हॉस्टल मैनेजर, डेंटल हाइजीनिस्ट, वर्क इंस्पेक्टर समेत अन्य तकनीकी पद शामिल हैं। आयोग के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।

शिक्षा विभाग में भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां प्रस्तावित हैं। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से TRE 4.0 के तहत 27 हजार से अधिक शिक्षकों की बहाली की जाएगी। आयोग द्वारा इसका विज्ञापन जनवरी 2026 में जारी किए जाने की संभावना है। इसे राज्य की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में से एक माना जा रहा है।

वहीं, बिहार पुलिस और होम गार्ड में 20 हजार से अधिक पदों पर नई भर्ती का ऐलान किया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इसका नोटिफिकेशन जनवरी से फरवरी 2026 के बीच जारी हो सकता है। इस भर्ती से राज्य की कानून-व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बिहार वन विभाग में भी बहाली की तैयारी तेज कर दी गई है। विभाग द्वारा वनरक्षक, चालक समेत कुल 2856 पदों पर भर्ती की योजना बनाई गई है। इसके लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इसके अलावा, बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा 12 हजार से अधिक पदों पर मेगा भर्ती लाई जाएगी। इनमें क्लर्क, जूनियर इंजीनियर, असिस्टेंट इंजीनियर समेत अन्य पद शामिल होंगे।

राज्य सरकार का कहना है कि जनवरी 2026 में जारी होने वाले मेगा वैकेंसी कैलेंडर से सभी आगामी भर्तियों की समय-सीमा स्पष्ट हो जाएगी। जानकारों के अनुसार, आने वाले तीन महीनों में बिहार में सरकारी नौकरी की अब तक की सबसे बड़ी बहाली देखने को मिल सकती है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर