कानून-व्यवस्था पर सरकार का बड़ा दांव: 31 हजार पुलिस भर्ती, 60 हजार पदों पर नियुक्ति; AI-आधारित पुलिसिंग, अग्निवीरों को आरक्षण और राज्यभर में जनता दरबार की घोषणा

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन गृह विभाग के बजट पर चर्चा के दौरान डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पुलिस बल के विस्तार, आधुनिकीकरण और कल्याण से जुड़ी कई अहम घोषणाएं कीं। विपक्ष के बहिष्कार के बीच उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य अब “उग्रवाद से मुक्त” है और सरकार कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम उठा रही है।

गृह मंत्री ने बताया कि गृह विभाग में कुल 60 हजार नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें 31 हजार पद पुलिस बल में भरे जाएंगे। अग्निवीर योजना के तहत सेवा दे चुके जवानों को आरक्षण के आधार पर नियुक्ति देने की भी घोषणा की गई। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को भरकर थानों और विशेष इकाइयों की कार्यक्षमता बढ़ाई जाएगी।

पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बढ़ाने के लिए 1500 स्कूटी और 2500 मोटरसाइकिल खरीदी जाएंगी। महिला सुरक्षा और सामुदायिक भागीदारी को ध्यान में रखते हुए “पुलिस दीदी” पहल शुरू करने की बात कही गई।

भागलपुर में नई मुक्ति कारागार के निर्माण की घोषणा करते हुए मंत्री ने बताया कि राज्य की 40 पुलिस लाइनों में “जीविका दीदी रसोई” शुरू की जाएगी। सभी पुलिस लाइनों में एक-एक स्कूल खोले जाने की योजना है, ताकि पुलिसकर्मियों के परिवारों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

आवास सुविधा के विस्तार पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि 27 हजार कर्मियों के लिए 618 भवन बनाए जाएंगे। महिला सिपाहियों के लिए लगभग 1300 आवास इकाइयों का निर्माण प्रस्तावित है। स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (SSG) में बम निरोधक दस्ता गठित किया जाएगा तथा औद्योगिक क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए दो नए बटालियन तैनात किए जाएंगे।

तकनीकी आधुनिकीकरण पर बल देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि पुलिसिंग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग बढ़ाया जाएगा। E-FIR व्यवस्था के तहत प्राप्त आवेदनों में 96.1 प्रतिशत मामलों में प्राथमिकी दर्ज किए जाने का दावा करते हुए उन्होंने इसे पारदर्शिता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रत्येक थाने में एसपी स्तर के अधिकारी जनता दरबार लगाएंगे। इसकी मॉनिटरिंग की जाएगी कि कितने मामलों का निष्पादन हुआ।

इस दौरान सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि जो लोग बिहार पुलिस की क्षमता पर सवाल उठाते थे, वे एयरपोर्ट पर उतरने के दो घंटे के भीतर गिरफ्तार हो गए। उन्होंने इसे पुलिस की सक्रियता का प्रमाण बताया।

गृह विभाग की इन घोषणाओं को राज्य में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस बल को संसाधन-संपन्न बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अब इन योजनाओं के क्रियान्वयन की गति पर नजर रहेगी।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर