बिहार महिला कांग्रेस में भूचाल: प्रदेश अध्यक्ष सरवत जहां फातिमा ने पद से दिया इस्तीफ़ा, टिकट वितरण में महिलाओं की उपेक्षा को बताया वजह

बिहार महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सरवत जहां फातिमा ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफ़ा देकर प्रदेश कांग्रेस संगठन में हलचल मचा दी है। उन्होंने अपना त्यागपत्र अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजते हुए कहा कि हालिया विधानसभा चुनाव में महिलाओं को मात्र 8% टिकट दिए जाने की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए वह पद छोड़ रही हैं।

फातिमा ने सोशल मीडिया पर भी अपने इस्तीफ़े की घोषणा की और लिखा, “राजनीति करने के कई पैमाने हैं, लेकिन अपने 25 वर्षीय राजनीतिक सफ़र में मैंने केवल नैतिकता और निडरता को अपना पैमाना बनाया है। इस बार टिकट वितरण में महिलाओं को कांग्रेस में केवल 8% प्रतिनिधित्व मिला — जिसके कारण दोनों सदनों में पार्टी की महिला नेतृत्व शून्य पर आ गई। मैं इसे गहरी पीड़ा के साथ नैतिक ज़िम्मेदारी के रूप में स्वीकार करती हूँ।”

अपने औपचारिक त्यागपत्र में सरवत जहां फातिमा ने साफ लिखा कि बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं को बेहद कम टिकट दिया जाना “नारी नेतृत्व और महिला सशक्तिकरण के कांग्रेस के मूल सिद्धांतों के खिलाफ” है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि बिहार महिला कांग्रेस अध्यक्ष को टिकट देने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार — वह भी एक अल्पसंख्यक महिला अध्यक्ष होने के बावजूद — उस परंपरा को तोड़ा गया।

फातिमा ने बताया कि पिछले 28 महीनों में महिला कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक विस्तार दिया गया, प्रशिक्षण, अभियान और घर-घर संपर्क के माध्यम से महिला मतदाताओं तक पहुँच बनाई गई और सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित तबके की महिलाओं को निर्णयात्मक रूप से जोड़ा गया।

त्यागपत्र में उन्होंने कांग्रेस के इतिहास में महिला सशक्तिकरण की विरासत को याद करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी, स्व. राजीव गांधी और श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा महिलाओं के लिए राजनीतिक अवसर बढ़ाने की भूमिका का हवाला दिया। राहुल गांधी के “नारी न्याय — आधी आबादी, पूरा हक” के नारे का भी उल्लेख किया।

फातिमा ने स्पष्ट किया कि उनका यह निर्णय किसी नाराज़गी के तहत नहीं बल्कि कांग्रेस के प्रति निष्ठा और महिला अधिकारों के प्रति ईमानदार प्रतिबद्धता के कारण लिया गया है।

उन्होंने लिखा, “पद बदल सकते हैं, लेकिन संघर्ष और प्रतिबद्धता नहीं। आगे भी मैं कांग्रेस और महिलाओं के अधिकारों के लिए पूरे समर्पण से काम करती रहूँगी।”

बिहार कांग्रेस में चुनावी नतीजों के बाद उठ रहे असंतोष के बीच यह इस्तीफ़ा पार्टी की अंदरूनी स्थिति पर और सवाल खड़े कर रहा है। खासकर तब, जब महिला नेतृत्व और अल्पसंख्यक प्रतिनिधित्व की मांग लगातार बढ़ रही है।

फिलहाल कांग्रेस हाईकमान की ओर से इस त्यागपत्र पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इधर राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम प्रदेश कांग्रेस में संगठनात्मक और रणनीतिक समीकरणों पर सीधा असर डाल सकता है।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर

‘माय भारत, माय वोट’ का संकल्प: पीजी कॉलेज गाजीपुर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया

लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य