बिहार पुलिस में 1799 सब-इंस्पेक्टर (SI) पदों पर भर्ती: आवेदन प्रक्रिया 26 सितंबर से शुरू

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने 2025 में पुलिस अवर निरीक्षक (SI) के कुल 1799 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 सितंबर से 26 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्नातक पास युवा बिहार पुलिस में करियर बनाने का सुनहरा मौका पा सकते हैं।

उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त होना अनिवार्य है। आयु सीमा 1 अगस्त 2025 तक सामान्य वर्ग के लिए 20 से 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के लिए 20 से 40 वर्ष, तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और थर्ड जेंडर के लिए 20 से 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेमी और सीना 79 से 84 सेमी होना अनिवार्य है। महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 155 सेमी और वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक है।

चयन चार प्रमुख चरणों में होगा – प्रारंभिक परीक्षा (Prelims), मुख्य परीक्षा (Mains), शारीरिक दक्षता और मानक परीक्षण (PET/PST), तथा दस्तावेज़ सत्यापन एवं चिकित्सा परीक्षण। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है।

उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरते समय सभी आवश्यक दस्तावेज़ और शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है।

पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹35,400 से ₹1,12,400 (लेवल 6) के वेतन के साथ भत्ते मिलेंगे।

BPSSC की ओर से कहा गया है कि उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी पात्रता मानदंड सुनिश्चित करें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन प्रारंभ: 26 सितंबर 2025

आवेदन अंतिम तिथि: 26 अक्टूबर 2025

यह भर्ती बिहार पुलिस में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर