बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना: अब आर्थिक दिक्कत नहीं बनेगी उच्च शिक्षा की राह में रुकावट, जानिए पूरी प्रक्रिया और फायदे

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार सरकार द्वारा छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और आर्थिक समस्याओं को दूर करने हेतु शुरू की गई बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना (BSCCY) छात्रों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इस योजना के माध्यम से छात्र 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन प्राप्त कर सकते हैं, जिसकी वापसी नौकरी मिलने के बाद आसान किस्तों में की जा सकती है।

किन छात्रों को मिलेगा लाभ?

यह योजना 12वीं या समकक्ष परीक्षा पास करने वाले छात्रों के लिए है, जो बिहार राज्य के निवासी हैं और मान्यता प्राप्त संस्थानों में तकनीकी, व्यावसायिक या उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।

उपलब्ध प्रमुख कोर्सेस
✅ पॉलीटेक्निक
✅ बी.टेक / एम.टेक
✅ बीसीए / एमसीए
✅ बीएससी एग्रीकल्चर
✅ बीबीए / एमबीए
✅ बी.फार्मा
✅ होटल मैनेजमेंट (BHMCT)
✅ बीए एलएलबी / एलएलबी
✅ बायोटेक्नोलॉजी
✅ बीजेएमसी (पत्रकारिता एवं जनसंचार)
✅ बीपीटी (फिजियोथेरेपी)
✅ बीएससी नर्सिंग
✅ जीएनएम नर्सिंग

योजना के मुख्य लाभ

बिना किसी गारंटी के 4 लाख तक का शिक्षा ऋण

लोन पर 0% ब्याज (कुछ शर्तों के अधीन)

पढ़ाई के दौरान लोन चुकाने की आवश्यकता नहीं

कोर्स पूरा करने के बाद 7 साल तक भुगतान की सुविधा

बिहार सरकार द्वारा चयनित कॉलेजों में नामांकन की सुविधा

मुफ्त करियर काउंसलिंग और स्कॉलरशिप मार्गदर्शन

जरूरी शर्तें और प्रक्रिया

आवेदन केवल बिहार सरकार की वेबसाइट या अधिकृत सलाहकार संस्थानों के माध्यम से किया जा सकता है

कुछ चुनिंदा कॉलेज और यूनिवर्सिटीज़ में ही इस योजना का लाभ उपलब्ध होता है

सीटें सीमित हैं, इसलिए “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर नामांकन सुनिश्चित किया जाता है

निशुल्क परामर्श और आवेदन सहायता के लिए संपर्क करें
???? 8789444719, 9472816253, 9540926856

इस योजना ने बिहार के हजारों छात्रों को सपना देखने और उसे साकार करने का हौसला दिया है। अगर आप या आपके परिवार में कोई छात्र उच्च शिक्षा के लिए जूझ रहा है तो यह योजना एक बेहतरीन अवसर है।
अब पढ़ाई रूके नहीं, सपने झुके नहीं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर