बिहार में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट: आज़ाद समाज पार्टी, भारत आदिवासी पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेताओं की मुलाक़ात से आगामी विधानसभा चुनाव में नए राजनीतिक गठबंधन के संकेत

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार की राजनीति एक बार फिर नए राजनीतिक प्रयोग की ओर बढ़ती नज़र आ रही है। राज्य में जहां महागठबंधन और एनडीए के बीच मुख्य मुकाबला तय माना जा रहा है, वहीं अब एक तीसरे मोर्चे की हलचल शुरू हो चुकी है। इस संभावित मोर्चे की पहली झलक तब सामने आई जब आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रदेश अध्यक्ष जौहर आज़ाद ने भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गोंड, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष तुरेश्वर जी, और विभिन्न ज़िलों से आए अन्य नेताओं के साथ विशेष बैठक की।

इस बैठक के बाद जौहर आज़ाद ने सोशल मीडिया पर लिखा “भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भाई राजेश कुमार गोंड जी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भाई तुरेश्वर जी और अन्य ज़िलों से आए सभी भाइयों से विशेष मुलाक़ात की और आगामी विधानसभा चुनाव पर विस्तार से चर्चा हुई।”

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह मुलाक़ात सिर्फ़ एक शिष्टाचार भेंट नहीं थी, बल्कि इसमें एक वैकल्पिक राजनीतिक धारा की संभावना पर गंभीर चर्चा हुई। अगर यह मोर्चा आकार लेता है, तो यह उन वर्गों की राजनीति को मज़बूती दे सकता है जो अब तक हाशिए पर रहे हैं—जैसे दलित, आदिवासी, पिछड़े, और मुस्लिम समुदाय।

2020 के चुनाव में भी दिखा था तीसरे मोर्चे का चेहरा

ग़ौरतलब है कि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भी दो प्रमुख गठबंधन महागठबंधन और एनडीए के अतिरिक्त दो अन्य फ्रंट्स ने खुद को तीसरे विकल्प के रूप में पेश किया था:

1.पप्पू यादव के नेतृत्व में बना गठबंधन जिसमें जन अधिकार पार्टी, आज़ाद समाज पार्टी, सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया (SDPI) और अन्य छोटे दल शामिल थे।

2.उपेन्द्र कुशवाहा की अगुवाई में बना दूसरा फ्रंट जिसमें AIMIM, बहुजन समाज पार्टी (BSP) और अन्य पार्टियां शामिल थीं।

अब जौहर आज़ाद की पहल को एक नए राजनीतिक गठबंधन की नींव के रूप में देखा जा रहा है। यदि यह मोर्चा बनता है, तो इसमें SDPI, AIMIM, BSP और अन्य क्षेत्रीय दलों की भागीदारी की भी संभावना है।

सामाजिक न्याय और हाशिए के सवाल होंगे केंद्रीय मुद्दे

संभावित तीसरे मोर्चे का फोकस उन तबकों के मुद्दों पर रहेगा जिन्हें अक्सर मुख्यधारा की राजनीति में अनदेखा किया जाता है। इसमें सामाजिक न्याय, बहुजन प्रतिनिधित्व, अल्पसंख्यक अधिकार, आदिवासी हक और युवाओं की भागीदारी जैसे विषय प्रमुख होंगे।

बिहार की राजनीति में यह नई हलचल आने वाले विधानसभा चुनावों में दिलचस्प मोड़ ला सकती है। अगर यह मोर्चा ज़मीनी स्तर पर संगठित होकर उतरता है, तो यह सीमांचल, मगध, कोसी, और आदिवासी बहुल इलाक़ों में प्रभाव डाल सकता है और सत्ता के मौजूदा समीकरणों को चुनौती दे सकता है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति