प्रेमी से मिलन की चाहत में उठाया खूनी कदम: बिजनौर में पत्नी ने की रेलवे टेक्नीशियन पति की गला दबाकर हत्या, पोस्टमार्टम में खुला राज

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मेरठ की मुस्कान केस के बाद अब बिजनौर में भी प्रेमी से मिलन की चाहत में एक पत्नी ने ऐसा खूनी खेल खेला कि पुलिस तक हैरान रह गई। मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद का है, जहां रेलवे विभाग में तैनात एक टेक्नीशियन की गला दबाकर निर्मम हत्या कर दी गई।

मृतक की पहचान नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर कार्यरत युवक के रूप में हुई है। घटना की जानकारी सबसे पहले मृतक की पत्नी ने दी, जिसमें उसने दावा किया कि पति की मौत हार्ट अटैक से हुई है। लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो पुलिस के होश उड़ गए — युवक की मौत गला दबाने से हुई थी।

मामले में मृतक के भाई ने नजीबाबाद थाने में अपनी भाभी और एक अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्नी के अवैध संबंध किसी अन्य युवक से थे, और उसी के साथ रहने की चाहत में उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनी टर्निंग पॉइंट

शुरुआत में मामला नेचुरल डेथ जैसा लग रहा था, लेकिन जब मेडिकल रिपोर्ट आई तो मामला पूरी तरह से पलट गया। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने पत्नी से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

पुलिस की जांच तेज, प्रेमी की तलाश जारी

फिलहाल पुलिस आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और उसके प्रेमी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इस केस में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

सवालों के घेरे में रिश्तों की मर्यादा

यह घटना सिर्फ एक हत्या नहीं, बल्कि रिश्तों की नींव पर उठते सवालों का आईना भी है। एक तरफ जहां पति अपने कर्तव्यों का पालन कर रहा था, वहीं दूसरी तरफ पत्नी ने अपने स्वार्थ के लिए उसका जीवन छीन लिया।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर