बीजेपी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, 71 नामों में शामिल हैं बड़े और अनुभवी नेता; सम्राट चौधरी तारापुर से और रमा देवी औराई से उम्मीदवार

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 71 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं, जिसमें पार्टी के कई बड़े और प्रतिष्ठित नेताओं को टिकट दिया गया है। सबसे अहम, वर्तमान डेप्टी सीएम सम्राट चौधरी को तारापुर सीट से चुनाव लड़ने का मौका मिला है।

सूची में कई महत्वपूर्ण नेताओं को उनके वर्तमान या नए निर्वाचन क्षेत्रों से उतारा गया है। पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी को बेतिया से, मंत्री मंगल पांडेय को सिवान से, मंत्री नितिन नवीन को बांकीपुर से और संजीव चौरासिया को दीघा से टिकट मिला है। वहीं, संजय सरावगी को दरभंगा और नीरज कुमार बबलू को छातापुर से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

भाजपा के 71 उम्मीदवारों की पूरी सूची:

1.बेतिया – रेणु देवी
2.रक्सौल – प्रमोद कुमार सिन्हा
3.पिपरा – श्यामबाबू प्रसाद यादव
4.मधुबन – राणा रणधीर सिंह
5.मोतिहारी – प्रमोद कुमार
6.ढाका – पवन जायसवाल
7.रीगा – बैद्यनाथ प्रसाद
8.बथनाहा (SC) – अनिल कुमार राम
9.परिहार – गायत्री देवी
10.सीतामढ़ी – सुनील कुमार पिंटू
11.बेनीपट्टी – विनोद नारायण झा
12.खजौली – अरुण शंकर प्रसाद
13.बिस्फी – हरिभूषण ठाकुर बचौल
14.राजनगर (SC) – सुजीत पासवान
15.झंझारपुर – नीतीश मिश्रा
16.छातापुर – नीरज कुमार सिंह बबलू
17.नरपतगंज – देवंती यादव
18.फोर्ब्सगंज – विद्या सागर केशरी
19.सिकटी – विजय कुमार मंडल
20.किशनगंज – स्वीटी सिंह
21.बनमंखी (SC) – कृष्ण कुमार ऋषि
22.पूर्णिया – विजय कुमार खेमका
23.कटिहार – तारकिशोर प्रसाद
24.प्राणपुर – निशा सिंह
25.कोढ़ा (SC) – कविता देवी
26.सहरसा – आलोक रंजन झा
27.गौरा बौराम – सुजीत कुमार सिंह
28.दरभंगा – संजय सरावगी
29.केओटी – मुरारी मोहन झा
30.जाले – जीवेश कुमार मिश्रा
31.औराई – रमा निशाद
32.कुरहानी – केदार प्रसाद गुप्ता
33.बरुराज – अरुण कुमार सिंह
34.साहेबगंज – राजू कुमार सिंह
35.बैकुंठपुर – मिथिलेश तिवारी
36.सीवान – मंगल पांडे
37.दराुण्डा – कर्णजीत सिंह
38.गोरियाकोठी – देवेश कांत सिंह
39.तरैया – जनक सिंह
40.अमनौर – कृष्ण कुमार मंटू
41.हाजीपुर – अवधेश सिंह
42.लालगंज – संजय कुमार सिंह
43.पटेपुर (SC) – लखेंद्र कुमार रौशन
44.मोहीद्दीननगर – राजेश कुमार सिंह
45.बछवारा – सुरेंद्र मेहता
46.तेघरा – रजनीश कुमार
47.बेगूसराय – कुंदन कुमार
48.भागलपुर – रोहित पांडे
49.बांका – राम नारायण मंडल
50.कटोरिया (ST) – पुरण लाल टुडू
51.तरापुर – सम्राट चौधरी
52.मुंगेर – कुमार प्रणय
53.लखीसराय – विजय कुमार सिन्हा
54.बिहार शरीफ – डॉ. सुनील कुमार
55.दीघा – संजीव चौरासिया
56.बांकीपुर – नितिन नवीन
57.कुम्हरार – संजय गुप्ता
58.पटनासाहिब – रत्नेश कुशवाहा
59.दानापुर – रामकृपाल यादव
60.बिक्रम – सिद्धार्थ सौरव
61.बरहरा – राघवेंद्र प्रताप सिंह
62.आरा – संजय सिंह टाइगर
63.तरारी – विशाल प्रशांत
64.अरवल – मनोज शर्मा
65.औरंगाबाद – त्रिविक्रम सिंह
66.गुरुआ – उपेन्द्र डांगी
67.गया टाउन – डॉ. प्रेम कुमार
68.वजीरगंज – बिरेन्द्र सिंह
69.हिसुआ – अनिल सिंह
70.वारसलीगंज – अरुणा देवी
71.जमुई – श्रेयसी सिंह

भाजपा ने इस सूची में अपने अनुभवी और बड़े नेताओं को अधिकतर सुरक्षित सीटों से उतारा है, जिससे पार्टी की चुनावी ताकत को बरकरार रखने की रणनीति साफ दिखती है।

आने वाले हफ्तों में अन्य पार्टियों की उम्मीदवार सूचियों के साथ मुकाबला और भी रोचक होने की संभावना है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर