बीजेपी नेता बब्बन सिंह अश्लील वीडियो कांड में पार्टी से निष्कासित, महिला सम्मान पर दोहरे रवैये को लेकर विपक्ष का हमला तेज

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले में भारतीय जनता पार्टी को उस वक़्त बड़ा झटका लगा जब रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन और वरिष्ठ बीजेपी नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल होते ही मामला तूल पकड़ गया और पार्टी ने आनन-फानन में उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया।

बीजेपी प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट लिखा गया कि बब्बन सिंह के आचरण ने पार्टी की छवि को भारी नुकसान पहुंचाया है और यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जा रहा है।

वायरल वीडियो में बब्बन सिंह बिहार के एक शादी समारोह में एक महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक हरकतें करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे डांसर को गोद में बैठाकर उसके साथ अभद्र व्यवहार करते दिख रहे हैं, जबकि वहां मौजूद लोग तालियां बजाते हैं। यह वीडियो करीब 20 दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन हाल ही में वायरल हुआ है।

बब्बन सिंह ने अपनी सफाई में इस वीडियो को राजनीतिक साजिश बताया है और बांसडीह की बीजेपी विधायक केतकी सिंह पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ही यह वीडियो बनवाकर वायरल कराया ताकि वे आगामी चुनाव में टिकट न पा सकें। हालांकि, केतकी सिंह ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

इस घटना को लेकर विपक्ष ने बीजेपी पर “दोहरे चरित्र” का आरोप लगाया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इसे बीजेपी की कथित नैतिक राजनीति और महिला सम्मान की बातों को पाखंड करार दिया है। सोशल मीडिया पर भी बीजेपी को लेकर व्यंग्य और आलोचना का सिलसिला जारी है।

इस प्रकरण से कुछ ही समय पहले, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बीजेपी मंत्री विजय शाह द्वारा सेना की पहली मुस्लिम महिला अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई ‘गटर छाप’ टिप्पणी पर एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया था। अब बब्बन सिंह का यह मामला पार्टी की कथित “संस्कारी राजनीति” की पोल खोलता नजर आ रहा है।

पूर्व आईपीएस और आज़ाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने इस पूरे मामले पर तीखी टिप्पणी करते हुए बीजेपी से महिला सम्मान के दावों पर आत्मचिंतन करने को कहा।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर