‘आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता’: सऊदी अरब दौरे से पहले बोले BJP सांसद निशिकांत दुबे

इंसाफ टाइम्स डेस्क

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ सांसद निशिकांत दुबे ने अपने सऊदी अरब दौरे से पहले एक अहम बयान देकर राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने कहा, “आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता,” और यह भी जोड़ा कि आतंकवाद को किसी खास मजहब या समुदाय से जोड़ना न सिर्फ गलत है बल्कि समाज को बांटने वाला भी।

यह बयान ऐसे समय आया है जब वैश्विक स्तर पर इस्लामोफोबिया और धार्मिक पहचान को लेकर बहस तेज है। दुबे का यह बयान सऊदी अरब दौरे से ठीक पहले आया है, जहां वह भारत-सऊदी रणनीतिक रिश्तों और व्यापारिक साझेदारी को मजबूत करने के मकसद से एक प्रतिनिधिमंडल के साथ यात्रा पर हैं।

निशिकांत दुबे ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा “हमारी पार्टी राष्ट्रवाद के सिद्धांत पर चलती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम किसी धर्म के खिलाफ हैं। आतंकवाद को धर्म से जोड़ने की प्रवृत्ति बंद होनी चाहिए।”

उनका यह बयान मुस्लिम समुदाय के बीच सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, खासकर उस समय जब कई मौकों पर BJP नेताओं पर धार्मिक ध्रुवीकरण का आरोप लगता रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दुबे का यह बयान BJP के सॉफ्ट इमेज बनाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है, खासकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जहां धार्मिक समावेशिता और सहिष्णुता की भूमिका अहम होती है।

सऊदी अरब के साथ भारत के रिश्ते हाल के वर्षों में काफ़ी मजबूत हुए हैं, जिसमें ऊर्जा, निवेश और सुरक्षा जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। दुबे का यह दौरा दोनों देशों के रिश्तों में और मजबूती लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर