बिहार में सियासी तूफान, किसे नफा, किसे नुकसान ?

पटना(मुहम्मद फ़ैज़ान/इंसाफ़ टाइम्स)बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं. राजधानी पटना में जारी सियासी हलचल बिहार में फिर से नए सियासी फेरबदल के संकेत दे रही है. भाजपा के साथ अंदरखाने सियासी खिचड़ी पका रहे अारसीपी सिंह को जद(यू) ने आईना दिखा ही दिया. साथ ही जद(यू) ने केन्द्रीय मंत्रीमण्डल में शामिल होने से इंकार करके भाजपा को अपने इरादे स्पष्ट कर दिए. वहीं कल जद यू की प्रेस कांफ्रेंस में जद(यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने राजद के प्रतिरोध मार्च को इशारों में समर्थन देकर ये स्पष्ट कर दिया कि अब वो किसके साथ खेलने वाले हैं.इन सभी जारी राजनीतिक घटनाक्रमों पर भाजपा ने चुप्पी साध रखी है. अगर बिहार में फिर से महागठबन्धन की सरकार बनती है तो ये भाजपा के लिए बड़ा झटका होगा.वहीं राजद का खेमा तमाम कयासों के बीच खामोश है. वह पूरे घटनाक्रम पर नज़र बनाए हुए है और नफा-नुकसान को ध्यान में रखकर अंदरखाने रणनीति बना रहा है.अगर बिहार में फिर से महागठबन्धन की सरकार बनती है तो इससे देश की राजनीति में बड़ा परिवर्तन होगा. नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव दोनों समाजवादी आंदोलन से निकले हुए नेता हैं अगर ये दोनो फिर से एक साथ आते हैं तो नरेन्द्र मोदी के खिलाफ समाजवादी धड़े को एकजुट कर सकते हैं, और 2024 में भाजपा के खिलाफ एक नया समीकरण बना सकते हैं.ये दोनों मंडल आंदोलन के क्षत्रप हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाजपा के खिलाफ अगर कोई माडल कारगर है तो वो ‘मंडल माडल’ है, यानी ‘अोबीसी राजनीति’. दोनो(नीतीश-लालू) को ये कार्ड खेलना बखूबी आता है. जद(यू) और राजद दोनों ने जातिगत जनगणना का मुद्दा भी इसी रणनीति के तहत उठाया था लेकिन अब अगर दोनों एक साथ मिलकर इस मुद्दे को उठायेंगें तो ये ज़्यादा प्रभावशाली होगा.जातिय कार्ड भाजपा के लिए हमेशा से नुकसानदायक रहा है. इस लिए अगर बिहार में एनडीए टूटता है तो ये भाजपा के लिए बड़ा झटका होगा. ऐसे में भाजपा अपना ट्रंप कार्ड खेल सकती है, जो वो खेलती रही है.

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर