बामसेफ के पूर्व महासचिव व SDPI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी.एम. कांबले आज़ाद समाज पार्टी से जुड़े, चंद्रशेखर आज़ाद ने किया स्वागत

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

आज आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) को नई मज़बूती तब मिली जब बामसेफ के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव और वर्तमान में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बी.एम. कांबले ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने रविवार को दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर नगीना सांसद एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद के नेतृत्व में आज़ाद समाज पार्टी ज्वॉइन की।

इस अवसर पर बी.एम. कांबले का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। चंद्रशेखर आज़ाद ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और भारतीय संविधान की प्रति भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया।

कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ़ रज़ा और मेरठ पूर्व मंडल प्रभारी अनस मरगूब भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने बी.एम. कांबले का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

आज़ाद समाज पार्टी ने इस मौके को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि कांबले जी का शामिल होना सामाजिक न्याय, समानता और भारतीय संविधान की रक्षा के आंदोलन को और मज़बूत करेगा। पार्टी का मानना है कि उनके अनुभव और संघर्षशील नेतृत्व से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।

कार्यक्रम का समापन “जय भीम, जय मूलनिवासी, जय जोहार और जय भाईचारा” के नारों के साथ हुआ।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर