BPSC 70वीं मेंस इंटरव्यू की शुरुआत 21 जनवरी से, 5401 सफल उम्मीदवारों को आमंत्रित

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं संयुक्त मुख्य परीक्षा में सफल 5401 उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए आमंत्रित किया है। आयोग ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इंटरव्यू की प्रक्रिया 21 जनवरी 2026 से शुरू होगी।

आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे साक्षात्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए नियमित रूप से BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें और अफवाहों से बचें।

मुख्य परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 के बीच पटना के 32 परीक्षा केंद्रों पर हुआ था। इसमें कुल 20,034 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 5401 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए। इंटरव्यू 120 अंकों का होगा, और प्रतिदिन 10 से 20 उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 2035 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा के 900 अंक और साक्षात्कार के 120 अंक के आधार पर तैयार की जाएगी। यदि किसी उम्मीदवार के अंक समान होते हैं तो अधिक अंक पाने वाले को मेरिट सूची में ऊपर रखा जाएगा। आरक्षण श्रेणी के अनुसार ही परिणाम जारी होंगे।

70वीं प्रीलिम्स परीक्षा 13 दिसंबर 2023 को आयोजित हुई थी, जिसमें लगभग 4.83 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया। परीक्षा 912 केंद्रों पर हुई, जिसमें 3,28,990 उम्मीदवार शामिल हुए। बापू परीक्षा परिसर में हुई हंगामे के कारण कुछ सेंटरों पर परीक्षा रद्द हुई, जिसे 4 जनवरी 2025 को 22 केंद्रों पर दोबारा आयोजित किया गया। इसमें 12,000 में से 5,900 उम्मीदवार ने भाग लिया। प्रीलिम्स का परिणाम 24 जनवरी 2025 को जारी किया गया, जिसमें कुल 21,581 उम्मीदवार सफल घोषित हुए।

कैंपस को ‘आरएसएस शाखा’ बनाने की कोशिश? SDPI का तीखा हमला, विश्वविद्यालयों की निष्पक्षता पर सवाल

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने देश के विश्वविद्यालय परिसरों में बढ़ती वैचारिक गतिविधियों को

MANUU Admission 2026-27

“मानू 2026‑27 प्रवेश: UG, PG, व्यावसायिक और Ph.D. पाठ्यक्रमों में ET आधारित प्रवेश, आवेदन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक, MA भाषा, MBA, B.Ed. और शोध स्तर के अवसर”

केंद्रीय विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने 2026‑27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश