बीपीएससी 71वीं संयुक्त प्रीलिम्स परीक्षा: 14,261 परीक्षार्थी क्वालिफाई, मेंस की तिथि जल्द

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता (प्रारंभिक) परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। आयोग ने कुल 14,261 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (मेंस) के लिए सफल घोषित किया। इसमें 13,368 उम्मीदवार सामान्य परीक्षा से और 893 उम्मीदवार वित्तीय प्रशासनिक अधिकारी (FAO) पद के लिए क्वालिफाई हुए हैं।

परीक्षा में इस बार 4.70 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। पूरे राज्य में 37 जिलों में 912 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। राजधानी पटना में 70 केंद्रों पर लगभग 50,244 उम्मीदवार शामिल हुए। सभी केंद्रों पर CCTV और पुलिस सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।

आयोग ने कहा कि मेंस परीक्षा की तिथि और दिशा-निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे। BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर उम्मीदवार अपना रिजल्ट PDF के रूप में देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1,298 रिक्तियों के लिए चयन होगा। आयोग ने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण में संपन्न हुई। कट-ऑफ अंक सामान्य वर्ग के लिए लगभग 88 अंक बताए गए हैं।

परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर का स्तर मध्यम और करंट अफेयर्स पर आधारित था। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सख्त निगरानी और रियल-टाइम मॉनिटरिंग सुनिश्चित की।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर