BPSC पेपर लीक मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जांच की मांग खारिज की, मुख्य परीक्षा पर नहीं लगी रोक

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों को लेकर दाखिल याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने मुख्य परीक्षा पर रोक लगाने से भी साफ इनकार कर दिया, जो कि 25 अप्रैल को प्रस्तावित है।

न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति मनमोहन की पीठ ने याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि परीक्षा रद्द करने या सभी उम्मीदवारों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने के लिए कोई निर्णायक साक्ष्य मौजूद नहीं है।

याचिकाकर्ताओं की ओर से यह आरोप लगाया गया था कि प्रारंभिक परीक्षा का पेपर लीक हुआ था और इससे परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। लेकिन कोर्ट ने इस आधार को कमजोर मानते हुए कहा कि बिना ठोस सबूतों के आधार पर आयोग की प्रक्रिया को रोका नहीं जा सकता।

हालांकि, इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर कई छात्रों और संगठनों ने अपनी नाराज़गी भी जताई है। उनका कहना है कि पेपर लीक की पूरी तरह से निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सके।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर