बीपीएससी:युवा शक्ति दल अध्यक्ष तोराब नियाज़ी के आह्वान पर बिहार भर में चक्का जाम,कांग्रेस व लेफ्ट के छात्र संगठनों और इंकलाबी नौजवान सभा ने किया मुख्यमंत्री के घेराव के लिए मार्च,सुप्रीम कोर्ट जाने और भूख हड़ताल का सांसद पप्पू यादव का ऐलान

पटना (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में आज पप्पू यादव समर्थकों ने बिहार भर में चक्का जाम किया तो वहीं कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के छात्र संगठनों के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का घेराव करने निकले हैं

पप्पू यादव के आदेश पर युवा शक्ति दल के प्रदेश अध्यक्ष तोराब नियाज़ी ने बिहार भर में चक्का जाम का आह्वान किया था जिसका मिला जिला असर पूरे प्रदेश में देखने को मिला,पटना में खुद सांसद पप्पू यादव ने सैंकड़ों युवाओं के साथ सचिवालय हॉल्ट रेलवे ट्रैक को बंद कर दिया और देर तक ट्रेनों को रोके रखा,उसके बाद पप्पू यादव ने आगे बढ़ कर बैरिकेटिंग तोड़ कर मुख्यमंत्री आवास की तरफ़ कदम बढ़ा दिया,सासाराम में युवा शक्ति दल के प्रदेश अध्यक्ष तोराब नियाज़ी की अगुवाई में भी ट्रेनों को रोकने की कोशिश हुई और सड़कों को जाम किया गया

दूसरी तरफ़ लेफ्ट पार्टियों और कांग्रेस के छात्र संगठनों आइसा,आईएसएफ,एसएफआई व एनएसयूआई के छात्र, छात्राओं ने मुख्यमंत्री घेराव के लिए मुख्यमंत्री आवास कूच किया जिसे पटना पुलिस ने डाक बंगला चौराहे पर रोक दिया,मार्च में शामिल सैंकड़ों छात्र,छात्राओं की तरफ़ से बैरिकेटिंग तोड़ कर आगे बढ़ने का प्रयास लगातार होता रहा

छात्र संगठनों के मार्च को इंकलाबी नौजवान सभा का भी साथ मिला,सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब आलम की अगुवाई में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी मुजफ्फरपुर सहित बिहार भर में जुलूस निकाला और पटना आ कर मार्च का हिस्सा बने

भाकपा माले विधायक दल के नेता महबूब आलम,कांग्रेस नेता शकील अहमद सहित लेफ़्ट व कांग्रेस के कई विधायक भी छात्र,छात्राओं के मार्च का हिस्सा बने और न्याय मिलने तक लड़ाई जारी रखने का ऐलान किया

सांसद पप्पू यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि “उनकी बात सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता कपिल सिब्बल से हुई है,वो मांगों को लेकर सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे”, पप्पू यादव ने ऐलान किया कि “अगर परीक्षा रद नहीं होता है तो वे भूख हड़ताल पर भी बैठेंगे”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर