बदायूं में दलित बारातियों पर हथियारबंद हमला, वीडियो वायरल!पुलिस पर गंभीर धाराओं को दबाने का आरोप

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में दलित बारातियों पर हुए कथित हमले के मामले में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर पीड़ित पक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना 12 नवंबर की देर रात की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में हमलावरों के हाथ में हथियार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं, इसके बावजूद पुलिस ने प्रकरण में केवल शांतिभंग की धारा के तहत ही कार्रवाई की है।

मेवली गांव निवासी धर्मपाल सिंह अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में दो अज्ञात युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक कर जबरन रुकवा लिया। धर्मपाल सिंह के अनुसार, उनकी कार पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगी थी। प्रतिमा को देखते ही आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दीं और चाकू सहित अन्य हथियारों से हमला करने का प्रयास किया।

वीडियो में एक युवक के हाथ में पारदर्शी पुलिसिया डंडा तथा दूसरे के हाथ में पिस्टल दिखाई दे रही है। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले को दो दिनों तक गंभीरता से नहीं लिया। 13 नवंबर की रात वीडियो वायरल होने के बाद ही उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय पुलिस हरकत में आई और एक आरोपी नीटू को गिरफ्तार किया गया। किंतु गिरफ्तारी भी केवल धारा 151 (शांतिभंग) के तहत ही दिखायी गई। दूसरा आरोपी अब भी फरार है।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि उन्होंने घटना की तहरीर SC/ST एक्ट के तहत दी थी, लेकिन पुलिस ने इसे दर्ज न करके साधारण मामला दिखाने की कोशिश की। वीडियो में हथियार साफ दिखाई देने के बावजूद पुलिस अब तक पिस्टल व पारदर्शी डंडे की बरामदगी नहीं कर सकी है।

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने पुष्टि की है कि एक आरोपी के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। हालांकि, जातिसूचक गालियों, हथियार दिखाने और हमले की कोशिश जैसे गंभीर तत्वों के बावजूद कठोर धाराओं को शामिल न किए जाने को लेकर पुलिस की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं।

गौरतलब है कि बदायूं जिले में बारातों के दौरान विवादों की यह पहली घटना नहीं है। हाल ही में सरैरा गांव में भी एक बारात के दौरान जातिसूचक गानों को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था, जिसमें पथराव और मारपीट तक की नौबत आ गई थी।

पीड़ित परिवार और सामाजिक संगठनों ने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस की ओर से बरती गई ढिलाई को लेकर दलित समुदाय में रोष व्याप्त है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर