बेगूसराय:सरस्वती पूजा पंडाल में बुर्का पहनकर डांस करने वाले दो युवक हिरासत में

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के बेगूसराय जिले में सरस्वती पूजा के दौरान बुर्का पहनकर डांस करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो युवक भोजपुरी गाने की धुन पर बुर्का पहनकर डांस करते नजर आ रहे हैं। मामले में बेगूसराय पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।

*सरस्वती पूजा के दौरान ‘बुर्का डांस’ का मामला
यह घटना जिले के फुलवड़िया थाना क्षेत्र के धोबी टोला के वार्ड नंबर 20 की है। जानकारी के अनुसार, सरस्वती पूजा के अवसर पर सोमवार रात को नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के दौरान दो युवकों ने बुर्का पहनकर डांस किया।

*स्थानीय लोगों की सूचना पर कार्रवाई
मंगलवार को पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। डीएसपी मुख्यालय रमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों और सरस्वती पूजा के आयोजकों से पूछताछ करने पर पुष्टि हुई कि रात में यह डांस कार्यक्रम हुआ था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच की और मामला सही पाया।

*दोनों आरोपी युवक हिरासत में
पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। डीएसपी रमेश प्रसाद सिंह ने बताया, “सरस्वती पूजा के पंडाल में दो युवकों द्वारा बुर्का पहनकर डांस किया गया था। मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई, तो यह घटना सत्य पाई गई। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ जारी है।”

पुलिस ने यह भी बताया कि इस घटना से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की संभावना है। इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे की जांच की जा रही है।

*वायरल वीडियो से फैली चर्चा
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे मजाक के रूप में देख रहे हैं, तो कुछ इसे धार्मिक असंवेदनशीलता बता रहे हैं। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर