बक्सर का वीर सपूत शहीद सुनील कुमार सिंह को मरणोपरांत ‘सेना मेडल’ से सम्मानित, पत्नी की आंखों से छलके आंसू

देश की सीमा की रक्षा में अदम्य वीरता दिखाने वाले बक्सर जिले के नरबतपुर गांव के शहीद हवलदार सुनील कुमार सिंह को भारतीय सेना ने मरणोपरांत ‘सेना मेडल (वीरता)’ से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और आतंकवाद विरोधी अभियानों में दिखाई गई साहस और त्याग के लिए दिया गया।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित 78वें आर्मी डे समारोह में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने शहीदों को यह सम्मान प्रदान किया। जैसे ही मंच से शहीद सुनील कुमार सिंह का नाम पुकारा गया और उनकी बहादुरी की गाथा सुनाई गई, पूरा सभागार तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

शहीद की पत्नी सुजाता देवी ने यह सम्मान ग्रहण किया। इस पल में गर्व और पीड़ा की भावनाएं एक साथ उमड़ पड़ीं, और वीरांगना की आंखों से छलकते आंसू सभी की आंखों में आंसू भर गए।

आर्मी की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हवलदार सुनील कुमार सिंह 27 मई 2024 से 237 फील्ड वर्कशॉप कंपनी में तैनात थे। 9 मई 2025 की रात पाकिस्तान की ओर से किए गए भारी गोलाबारी और ड्रोन हमले के बीच उन्होंने अद्वितीय वीरता दिखाई।

रात लगभग 1:10 बजे, उन्होंने अपने सेंट्री पोस्ट की ओर बढ़ते हुए 6 पाकिस्तानी ड्रोन देखे। खतरे की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने तुरंत अपने साथियों को सतर्क किया और खुले क्षेत्र में निकलकर राइफल से ड्रोन पर फायरिंग शुरू की। इस दौरान दुश्मन के गोले का एक छर्रा उनके शरीर में धंस गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

अपनी अंतिम सांस तक उन्होंने दुश्मनों की सटीक लोकेशन अपने साथियों को दी। उनके साहस और सतर्कता के कारण भारतीय सेना ने ड्रोन को मार गिराया और कई जवानों की जान बची। अपने साथियों की सुरक्षा करते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान दिया।

शहीद सुनील कुमार सिंह के तीन भाई हैं। उनके छोटे भाई चंदन कुमार भी भारतीय सेना में सेवारत हैं, जबकि मंझले भाई अनिल कुमार माता-पिता की देखभाल और खेती-बाड़ी संभालते हैं। पिता जनार्दन सिंह ने हमेशा अपने बेटे में देशभक्ति का संस्कार डाला, और माता पावढारो देवी, सेवानिवृत्त शिक्षिका, ने अनुशासन और देशभक्ति की नींव रखी।

बक्सर और पूरे देश में शहीद सुनील कुमार सिंह की वीरता और बलिदान को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी जा रही है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर