लालू प्रसाद यादव सीबीआई पूछताछ मामले में नेताओं की आपस में तकरार

पटना ( महताब आलम/ इंसाफ़ टाइम्स) दिल्ली में लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के आवास पर लैंड फॉर जॉब मामले में सीबीआई की पूछताछ पर बिहार में राजनीति काफी तेज हो गयी है. मामले में विपक्ष एक जुट होकर भाजपा पर हमलावर हो गयी है.

वहीं भाजपा की तरफ से भी रविशंकर प्रसाद नें राजद समेत पूरे विपक्ष से तीखा सवाल पूछ दिया है. उन्होंने कहा के क्या भ्रस्टाचार के आरोपियों पर किसी तरह की कारवाई नहीं होनी चाहिए. क्या इसकी जांच नहीं होनी चाहिए . लालु जी को चार मामले में सजा हुई है की नहीं. उस वक़्त भी कहा गया था के अटल जी और बीजेपी वाले बेबुनियादी काम कर रहे हैं.
इसका जवाब वो देंगे क्या?

इस मामले में लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य और बेटा तेजस्वी यादव नें भाजपा पर हमला बोला है.

तेजस्वी यादव नें कहा है की अगर लालू जी बीजेपी से हाथ मिला लेते तो

वो आज हिंदुस्तान के राजा हरिशचंद्र होते। तथाकथित चारा घोटाला दो मिनट में भाईचारा घोटाला हो जाता अगर लालू जी का DNA बदल जाता

वहीं रोहिणी आचार्य नें कहा के जनता सब देख रही है और समझ रही है कैसे भाजपा के लीडर डीलर बन कर देश की सरकारी संपत्तयों को कौड़ियों के भाव में अपने पूंजीपतियों के हाथों नीलाम कर रही है और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य अंधकारमय कर रही है इसका खामियाज़ा इन्हे 2024 के लोकसभा चुनाव करारी पराजय के रूप में इन्हें देखने को मिलेगा।

ये घोटाला उस समय का है, जब लालू यादव रेल मंत्री थे दावा है कि लालू यादव ने रेल मंत्री रहने के दौरान रेलवे में लोगों को नौकरी देने के बदले उनसे जमीन ली थी. लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे.

ये पहला घोटाला नहीं है जिसमें लालू परिवार फंसा है. लालू यादव चारा घोटाला से जुड़े पांच मामलों में दोषी करार दिए जा चुके हैं. कुल मिलाकर पांचों मामलों में लालू यादव को 32.5 साल कैद की सजा मिली है और उन पर 1.55 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर