सदन में गरमाया चारा घोटाला:तेजस्वी यादव और नीतिश मिश्रा के बीच तीखी नोकझोंक

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मंगलवार को चारा घोटाला एक बार फिर चर्चा का केंद्र बना, जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और मंत्री नीतिश मिश्रा के बीच तीखी बहस हुई। तेजस्वी यादव ने सत्ता पक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि चारा घोटाले में उनके पिता लालू प्रसाद यादव का नाम बार-बार लिया जाता है, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का नाम नहीं लिया जाता, जो इसी घोटाले में शामिल थे।

तेजस्वी यादव ने कहा, “आप लोग लालू यादव का नाम लेते हैं, लेकिन इसी चारा घोटाले में जगन्नाथ मिश्रा का भी नाम आया। उन्हें भी आरोपित बनाया गया। उन्हें भी सजा मिली, लेकिन उनका नाम तो आप कभी नहीं लेते।” इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री नीतिश मिश्रा, जो जगन्नाथ मिश्रा के पुत्र हैं, ने कहा कि उनके पिता को अदालत ने बरी कर दिया था।

इस पर तेजस्वी यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि जगन्नाथ मिश्रा को दो मामलों में बरी किया गया था, जबकि शेष मामलों में उन्हें सजा हुई थी। उन्होंने कहा, “आपके पिता जगन्नाथ मिश्रा भी चारा घोटाले में सजायाफ्ता रहे हैं।” मामला बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष ने हस्तक्षेप कर दोनों नेताओं को शांत कराया।

गौरतलब है कि चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव को दोषी ठहराया गया था और वे जेल की सजा काट रहे हैं, जबकि जगन्नाथ मिश्रा को कुछ मामलों में बरी किया गया था।

इस मुद्दे पर सदन में हुई बहस ने एक बार फिर बिहार की राजनीति में परिवारवाद और भ्रष्टाचार के मुद्दों को सतह पर ला दिया है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर