मध्यप्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर हनुमान मंदिर की दीवार को लेकर बवाल: बजरंग दल और पुलिस में टकराव, लाठीचार्ज में कई घायल

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मध्यप्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित हनुमान मंदिर की दीवार को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच रविवार को तीव्र टकराव हुआ। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि रेलवे प्रशासन द्वारा मंदिर के चारों ओर बनाई गई दीवार श्रद्धालुओं के लिए पूजा में बाधा बन रही थी। इस दीवार को हटाने की मांग पिछले आठ वर्षों से की जा रही थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

रविवार को कार्यकर्ताओं ने खुद दीवार को तोड़ने का प्रयास किया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और लाठीचार्ज का सहारा लिया, जिसमें सात कार्यकर्ता घायल हो गए

बजरंग दल के जिला मंत्री राहुल दुबे ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने मंदिर की दीवार को हटाने की मांग को नजरअंदाज किया और जब कार्यकर्ताओं ने खुद दीवार को हटाने का प्रयास किया, तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। उनका कहना है कि यह धार्मिक भावनाओं का अपमान है और प्रशासन की निष्क्रियता के कारण ही यह स्थिति उत्पन्न हुई।

कटनी के एसडीएम प्रदीप मिश्रा ने लाठीचार्ज के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि दीवार को गिराने से कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती थीं, इसलिए पुलिस ने केवल वाटर कैनन का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि यह दीवार न्यायालय के निर्देश पर बनाई गई थी और इस मामले पर सोमवार को कलेक्टर और डीआरएम के साथ बैठक होगी।

घटना के बाद स्टेशन परिसर में तनाव बना हुआ है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति