कोगटो मीडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष शम्स तबरेज़ क़ासमी का विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर महत्वपूर्ण बयान

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

कोगटो मीडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष शम्स तबरेज़ क़ासमी ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण और अर्थपूर्ण बयान जारी करते हुए कहा, “प्रेस की स्वतंत्रता किसी भी लोकतांत्रिक समाज की नींव होती है। एक स्वतंत्र मीडिया न सिर्फ जनता को सूचित करता है, बल्कि सत्ता के गलियारों को भी जवाबदेह बनाता है। आज के दौर में, जब झूठी खबरें, नफ़रत फैलाने वाला कंटेंट और प्रोपेगंडा आम हो चुका है, स्वतंत्र और ज़िम्मेदार पत्रकारिता की ज़रूरत पहले से कहीं ज़्यादा बढ़ गई है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम उन साहसी पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जो सच्चाई की तलाश में अपनी जानें कुर्बान कर रहे हैं। फ़िलिस्तीन समेत दुनिया भर में कई पत्रकार शहीद हो रहे हैं, हम उनकी शहादत को सलाम करते हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मांग करते हैं कि इज़राइल समेत दुनिया के तमाम देशों को पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ज़िम्मेदार बनाया जाए।”

शम्स तबरेज़ क़ासमी ने कहा, “कोगटो मीडिया फाउंडेशन अभिव्यक्ति की आज़ादी और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, और हम उन सभी पत्रकारों के साथ खड़े हैं जो ज़ुल्म, दमन और सेंसरशिप के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद कर रहे हैं।”

उन्होंने वैश्विक रैंकिंग का हवाला देते हुए कहा, “वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2025 के अनुसार भारत 180 देशों में 151वें स्थान पर है, जबकि हमारे कई पड़ोसी देश जैसे श्रीलंका (139), बांग्लादेश (149) और भूटान (152) इस सूची में हमसे बेहतर स्थिति में हैं। यह एक लोकतांत्रिक देश के लिए अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। भारत में पत्रकारिता को पूर्ण स्वतंत्रता और सुरक्षा मिलनी चाहिए।”

उन्होंने भारत सरकार और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से अपील की कि वे पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, मीडिया पर राजनीतिक और आर्थिक दबाव समाप्त करें, और ऐसे सभी क़ानूनों को खत्म किया जाए जो प्रेस की स्वतंत्रता में बाधा बनते हैं।

उन्होंने कहा, “स्वतंत्र पत्रकारिता सिर्फ पत्रकारों का मुद्दा नहीं, बल्कि हर उस नागरिक की आवश्यकता है जो सच्चाई जानना चाहता है।”

बयान के अंत में उन्होंने संस्था के मिशन पर प्रकाश डालते हुए कहा, “कोगटो मीडिया फाउंडेशन का उद्देश्य देश में निर्भीक, स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता का निर्माण करना है। हम अपने उद्देश्य की दिशा में गंभीर और ठोस कदम उठा रहे हैं, और आने वाले दिनों में संगठित रूप से अपने कार्य का विस्तार पूरे देश में करेंगे।”

MANUU Admission 2026-27

“मानू 2026‑27 प्रवेश: UG, PG, व्यावसायिक और Ph.D. पाठ्यक्रमों में ET आधारित प्रवेश, आवेदन 6 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक, MA भाषा, MBA, B.Ed. और शोध स्तर के अवसर”

केंद्रीय विश्वविद्यालय मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय उर्दू विश्वविद्यालय (एमएएनयूयू) ने 2026‑27 शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों