कोगिटो मीडिया फाउंडेशन ने शामली मोबलिंचिंग को प्रकाश में लाने वाले पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई की निंदा किया,कार्रवाई वापस लेने की मांग

दिल्ली (प्रेस रिलीज़/इंसाफ़ टाइम्स) यूपी पुलिस ने स्वतंत्र पत्रकार वसीम अकरम त्यागी और जाकिर अली त्यागी के खिलाफ दंगा भड़काने के आरोप में कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। दोनों पत्रकार समेत 5 व्यक्तियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने पत्रकार वसीम अकरम त्यागी और ज़ाकिर अली त्यागी के खिलाफ यह मामला उनके उन ट्वीट्स के लिए दर्ज किया है। जिसमें उन्होंने शामली के जलालाबाद में फ़िरोज़ क़ुरैशी नाम के एक मुस्लिम युवक की मोबलिंचिंग को प्रकाश में लाया था।

यह स्पष्ट होना चाहिए कि फ़िरोज़ क़ुरैशी पर पिंकी, पंकज,राजिंदर सहित भीड़ ने हमला किया था। जिसमें फ़िरोज़ घायल हो गए और अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी।

जहां यूपी पुलिस ने पत्रकारों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। वहीं उन्होंने “द ऑब्जर्वर पोस्ट” के संस्थापक संपादक व दिल्ली से ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए गए अल जज़ीरा, मकतूब सहित अन्य महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मीडिया संगठनों के लिए लिखने वाले पत्रकार “मीर फैशल” को धमकी देते हुए रिपोर्टिंग करने से रोक दिया।

कोगिटो मीडिया फाउंडेशन के महासचिव अली जावेद ने उत्तर प्रदेश पुलिस की इस गैर जिम्मेदाराना कार्रवाई की निंदा किया है, साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस से मुक़दमे को तुरंत वापस लेने की मांग किया है।

कोगिटो मीडिया फाउंडेशन के महासचिव अली जावेद ने उत्तर प्रदेश सरकार से राज्य में पत्रकारिता और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

कोगिटो मीडिया फाउंडेशन पूरे पत्रकार समुदाय के साथ मजबूती से खड़ा है और पत्रकारों व पत्रकारिता पर किसी भी हमले को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाने के लिए तैयार है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर