
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) गुजरात के महीसागर ज़िला की कलेक्टर नेहा दुबे का एक दलित विरोधी बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,कलेक्टर ने दलित समाज से आने वाले एक छात्र के सामने ये विवादित बयान दिया है
कलेक्ट नेहा दुबे ने कहा कि “(दलितों के ज़रिए) एट्रोसिटी के दर्ज होने वाले 90% मामले झूठे होते हैं,ज्यादातर महिलाएं भी 498A के तहत फर्जी केस करती”
कलेक्टर ने वकीलों पर भी टिप्पणी करते हुए वकीलों को चप्पल खोल कर मारने की बात कही
कांग्रेस नेता और विधायक जिग्नेश मेवाणी ने इसे दलित और आदिवासी समुदायों का अपमान बताया है। उन्होंने ट्वीट कर मांग की कि यदि गुजरात सरकार इस बयान से सहमत नहीं है तो उन्हें तुरंत कलेक्टर नेहा दुबे को सस्पेंड कर कार्रवाई करनी चाहिए। इसके साथ ही, मेवाणी ने कलेक्टर के खिलाफ एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की मांग की है