बिहार में राजनैतिक हलचल के मायने मुहम्मद फ़ैज़ान: छात्र पत्रकारिता सह जनसंचार विभाग मानू हैदराबाद

बिहार में सब कुछ अच्छा नहीं चल रहा है. राजधानी पटना में जो हलचल है उसके कुछ राजनीतिक मायने हैं. बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की सक्रियता, जद (यू) में गुटबाजी और ब्यानबाजी और राजद नेतृत्व का नीतीश कुमार पर खुलकर हमलावर ना होना बहुत कुछ कह रहा है.बिहार हमेशा से ही बीजेपी के लिए ड्रीम राज्य रहा है, लेकिन बिहार एक ऐसा प्रदेश रहा है जहाँ बीजेपी खुलकर अपनी राजनीति नहीं कर पाई इसकी वजह है मंडल आंदोलन और इस आंदोलन के क्षत्रपों का बिहार की राजनीति में अब तक सक्रियता. लालू प्रसाद यादव हों या नीतीश कुमार दोनो मंडल आंदोलन के बड़े चेहरा रहे हैं. इन दोनो ने कभी बिहार में बीजेपी को हावी नहीं होने दिया. लेकिन अब बीजेपी ने भी कमर कस ली है. बीजेपी ने पिछले दिनों अपने सभी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्षों का बिहार दौरा करा कर ये संदेश देने की कोशिश की कि अब वो जद (यू) और नीतीश कुमार के साये ने निकलकर अकेले राजनीति करना चाहती है. वहीं जद(यू) भी इस पूरे घटनाक्रम पर नज़र बनाए हुए है. साथ ही उसने भी अपने संगठन विस्तार पर काम शुरू कर दिया है. प्रदेश संगठन में बदलाव हुए हैं. साथ ही अल्पसंख्यकों को साधने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. बीजेपी के साथ नज़दीकी रखने वाले आरसीपी सिंह को साईड लाईन कर दिया गया, और कल भ्रष्टाचार के एक आरोप के बाद उन्होने पार्टी छोड़ने का ऐलान भीकर दिया. नीतीश कुमार समय-समय पर जातिगत जनगणना का ज़िक्र करके बीजेपी को बैकफूट पर ढ़केलते रहे हैं. नीतीश कुमार बीजेपी के साथ रहने के बावजूद भी उसके राजनीतिक एजेण्डे के मुखर विरोधी रहे हैं, चाहे वो एनआरसी का मामला हो या धर्मांतरण जैसे मुद्दे नीतीश कुमार हमेशा से इससे खिलाफ स्पष्ट ब्यान देते रहे हैं. यही कारण है कि बीजेपी सत्ता में साझेदार रहने के बाद भी अपने उग्र हिन्दुत्व के एजेण्डे को लागू नहीं कर पाती. इसको लेकर भाजपा के एक खेमे में बहुत बेचैनी है. इसके ईलावा जदयू के प्रवक्ता लगातार बीजेपी के खिलाफ मुखर हैं.वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर राजद ने चुप्पी साधी रखी है. पिछले कुछ दिनों से वह किसी भी भावी राजनैतिक सम्भावना के मद्देनज़र नीतीश कुमार पर ज़्यादा हमलावर भी नहीं है.इन तमाम राजनैतिक घटनाक्रमों का मुल्यांकन करें तो ये स्पष्ट लगता है कि बिहार के राजनीतिक भविष्य की पटकथा कहीं दिल्ली और पटना में लिखी जा रही है जिसका मंचन कुछ दिनों में देखने को मिल सकता है.(मुहम्मद फ़ैज़ान ने ये आर्टिकल कलाम रीसर्च फाउंडेशन के लिए लिखा है)

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति