केरल में दलित महिला को थाने में निर्वस्त्र कर की तलाशी, पानी मांगा तो दिया शौचालय का पानी — पुलिस पर अमानवीयता का आरोप

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

देश के सबसे पढ़े-लिखे राज्य केरल में दलित महिला के साथ पुलिस द्वारा अमानवीय व्यवहार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 39 वर्षीय घरेलू कामगार बिंदु को पेरूरकडा थाने में झूठे चोरी के आरोप में न केवल हिरासत में लिया गया, बल्कि उन्हें निर्वस्त्र कर तलाशी ली गई और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया गया।

बिंदु, जो चुल्लिमनूर क्षेत्र की निवासी हैं, पर 23 अप्रैल को उनके नियोक्ता ने सोने की चेन चोरी करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने उन्हें फोन कर थाने बुलाया। पीड़िता के बार-बार निर्दोष होने की बात कहने के बावजूद पुलिस ने उनकी एक न सुनी।

थाने में एक महिला पुलिस अधिकारी ने उन्हें एकांत कमरे में ले जाकर कपड़े उतरवाए और तलाशी ली। इसके बाद पुलिस उन्हें घर ले गई, जहां फिर तलाशी ली गई। बिंदु का आरोप है कि इस दौरान उन्हें परिवार से बात करने की अनुमति नहीं दी गई और पानी मांगने पर शौचालय का पानी दिया गया।

मीडिया से बातचीत में बिंदु ने कहा, “मैंने बार-बार कहा कि मैंने कुछ नहीं किया, लेकिन मुझे जानवरों की तरह ट्रीट किया गया। पानी मांगा तो वॉशरूम का पानी दिया। यह सिर्फ शरीर की नहीं, आत्मा की भी बेइज्जती थी।”

बाद में जांच में चोरी का आरोप झूठा निकला और कोई ठोस सबूत नहीं मिला। इसके बावजूद पुलिस अधिकारियों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़िता आज भी न्याय के लिए भटक रही है।

यह मामला सामने आने के बाद केरल की राजनीति में उबाल है। विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री कार्यालय और पुलिस विभाग पर तीखा हमला बोलते हुए इसे राज्य प्रायोजित जातिगत उत्पीड़न करार दिया है।

राष्ट्रीय दलित अधिकार मंच और मानवाधिकार संगठनों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच और दोषी पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर