औराई,मुजफ्फरपुर:सहिला बल्ली गाँव में दलित महिला के घर उजाड़ने का प्रयास,भाकपा-माले ने किया विरोध

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मुजफ्फरपुर के औराई विधानसभा क्षेत्र के सहिला बल्ली गाँव में स्थानीय मुखिया द्वारा एक दलित महिला के घर को उजाड़ने का प्रयास किया गया। इस घटना के विरोध में भाकपा-माले के बैनर तले ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया और ग्राम सभा का आयोजन किया। इस सभा में क्षेत्र के प्रमुख नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

ग्राम सभा में प्रमुख रूप से खेग्राम्स के राज्य सचिव शत्रुधन सहनी, भाकपा-माले औराई कटरा के प्रभारी मनोज कुमार यादव, औराई विधानसभा से महागठबंधन समर्थित भाकपा-माले के पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं आरवाईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफ़ताब आलम, प्रमुख राम**, बृजकिशोर सहनी, वीरेंद्र राम, चंदरकला देवी,नीलम देवी, भाकपा-माले जिला कमिटी सदस्य वीरेंद्र पासवान, माले नेता जावेद अख्तर समेत कई अन्य सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।

नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह कदम असंवैधानिक और अमानवीय है। उन्होंने कहा कि दलित महिला के अधिकारों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस प्रकार की घटनाएँ समाज में भाईचारे और समानता की भावना को चोट पहुँचाती हैं।

ग्राम सभा में यह निर्णय लिया गया कि इस मामले को उच्च स्तर पर उठाया जाएगा और आरोपी मुखिया के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, इस घटना के पीछे संभावित राजनीतिक या सामाजिक कारणों की भी जांच की जाएगी।

नेताओं ने यह संकल्प लिया कि दलित समुदाय के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले समय में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा और दलित समुदाय को उनका हक और सम्मान दिलाने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे।

भाकपा-माले और स्थानीय जनता ने इस विरोध प्रदर्शन को एकजुटता और संघर्ष का प्रतीक बताया। उन्होंने सरकार और प्रशासन से भी इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की माँग की।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर