उत्तरप्रदेश:दलित को बंधक बनाकर कराई मजदूरी,विरोध पर उसकी मां-बहन को पीटा

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) आगरा,उत्तरप्रदेश के पिनाहट थाना क्षेत्र के जनवेद गांव में सुमित नामी दलित लड़के को बंधक बना लिया गया और उस से जबरदस्ती मजदूरी कराई गई,जब उसके घर वालों ने विरोध किया तो घर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया,घर के कई लोगों को पीटा गया जिसमें उसकी मां बुरी तरह ज़ख्मी हो गई

गांव जनवेद निवासी रीना देवी और उसके पति दलवीर सिंह ने बताया कि “शनिवार को गांव के ही दबंग उसके पुत्र सुमित को खेतो में आलू का काम कराने के लिए ले गए थे, उसी दौरान सुमित का हाथ कट गया,उसके हाथ में गंभीर चोट लग गई, सुमित मजदूरी करने में असमर्थ था,रीना देवी का आरोप है कि इसके बावजूद दबंग उसके बेटे से जबरन खेत में काम कराते रहे,उसके हाथ से खून बहता रहा,विरोध करने पर सुमित के साथ मारपीट कर दी, रात को सुमित रोता हुआ घर पर पहुंचा, परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया,आरोप है कि शिकायत करने पर दबंगों ने रीना देवी पर भी लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला बोल दिया,चीख सुनकर बेटी सुनैना मौके पर पहुंची,उसके साथ भी मारपीट कर दी गयी,जाति सूचक शब्द बोलते हुए गालियां दी”

मामले में पुलिस ने एफ आईआर किया है,दूसरी तरफ़ पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने अब तक कोई उचित कार्रवाई नहीं किया है

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर