दिल्ली यूनिवर्सिटी का अनोखा कोर्स: अब पढ़ाई जाएगी दोस्ती, रोमांस, डेटिंग और ब्रेकअप की साइकोलॉजी

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

दिल्ली यूनिवर्सिटी अब अपने छात्रों को रिश्तों की जटिलताओं को समझने और बेहतर ढंग से संभालने की शिक्षा देने जा रही है। यूनिवर्सिटी ने एक नया चार-क्रेडिट कोर्स लॉन्च किया है, जिसमें दोस्ती, रोमांस, डेटिंग ट्रेंड्स और ब्रेकअप जैसी विषयों की मनोवैज्ञानिक समझ दी जाएगी। यह कोर्स शैक्षणिक सत्र 2025-26 से शुरू किया जाएगा।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ साइकोलॉजी द्वारा संचालित यह कोर्स सभी संकायों (स्ट्रीम्स) के अंडरग्रेजुएट छात्रों के लिए उपलब्ध होगा। शर्त बस इतनी है कि छात्रों ने 12वीं कक्षा पास की हो और मनोविज्ञान की बुनियादी समझ रखते हों।

इस कोर्स में हफ्ते में चार कक्षाएं (क्लासेस) होंगी—तीन लेक्चर और एक ट्यूटोरियल। कोर्स के दौरान युवाओं के बीच लोकप्रिय और प्रासंगिक विषयों जैसे रिश्तों में भावनात्मक बदलाव, सोशल मीडिया का प्रभाव, जेनरेशन-Z के संबंधों की बदलती प्रवृत्तियाँ, और ब्रेकअप के मानसिक प्रभाव जैसे मुद्दों पर खुली चर्चाएं की जाएंगी।

कोर्स का उद्देश्य छात्रों को आत्म-समझ, सहानुभूति, भावनात्मक बुद्धिमत्ता और रिश्तों की गहराई को समझने की क्षमता प्रदान करना है। विशेषज्ञों का मानना है कि पारंपरिक शिक्षा में इन विषयों की उपेक्षा की जाती रही है, जबकि आज की दुनिया में ये विषय युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक व्यवहार को गहराई से प्रभावित करते हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक वरिष्ठ प्रोफेसर ने बताया, “यह कोर्स युवाओं को न केवल रिश्तों को बेहतर ढंग से समझने का मौका देगा, बल्कि उन्हें अपने निजी अनुभवों पर विचार करने और मानसिक रूप से सशक्त बनने में भी मदद करेगा।”

इस पहल को शिक्षा क्षेत्र में एक साहसिक और जरूरी कदम माना जा रहा है, जो आने वाली पीढ़ी को भावनात्मक रूप से ज़्यादा परिपक्व बनाने में सहायक हो सकता है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर