झारखंड:चुनाव से पहले हटाए जा रहे दलित और आदिवासी अधिकारी,इंडिया गठबंधन ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त द्वारा देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग और रांची में उपायुक्त के पद पर कार्यरत रहे मंजूनाथ भजंत्री को हटा दिया गया है,चुनाव आयुक्त की इस कार्रवाई के बाद आयुक्त पर आरोप लग रहा है कि वो दलित/आदिवासी समाज से आने वाले अधिकारियों को चुन चुन कर हटा रही है

हेमंत सोरेन और भारतीय ट्राइबल आर्मी के ज़रिए आरोप लगाए जाने के अब्द,अब इंडिया गठबंधन की सारी पार्टियों (झारखंड मुक्ति मोर्चा,कांग्रेस,राष्ट्रीय जनता दल और सीपीआई एमएल) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ऐसी कार्रवाई के ख़िलाफ़ मेमोरेंडम सौंपा है

इंडिया गठबंधन की पार्टियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि “भाजपा के इशारे पर चुनाव आयुक्त काम कर रहा है,और बगैर कारण के दलित/आदिवासी अधिकारियों को हटाया जा रहा है”

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग का अनैतिक गठबंधन है, जो ‘बंटी और बबली’ की तर्ज पर काम कर रहा है

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति