आर्थिक सर्वे जमीनी हकीकत से दूर, निजी क्षेत्र पर जिम्मेदारी डालना चिंताजनक: SDPI

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) ने आर्थिक सर्वेक्षण में भारतीय अर्थव्यवस्था को वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच “मजबूत और लचीला” बताए जाने के दावे पर कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी का कहना है कि सरकारी आंकड़ों और अनुमानों में दिखाई देने वाली मजबूती आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में नजर नहीं आती।

SDPI ने कहा कि केवल खपत-आधारित विकास मॉडल को उपलब्धि के रूप में पेश नहीं किया जा सकता, जब देश में बेरोजगारी, महंगाई, घटती आय और बढ़ता घरेलू कर्ज लगातार आम जनता को प्रभावित कर रहा हो। पार्टी के मुताबिक मजदूरों, किसानों, अल्पसंख्यकों और असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए आर्थिक हालात अब भी चिंताजनक बने हुए हैं। SDPI ने स्पष्ट किया कि “यदि आम नागरिक महंगाई और रोज़मर्रा के खर्च से जूझ रहा है, तो मैक्रो इकनॉमिक आशावाद का कोई मतलब नहीं रह जाता।”

आर्थिक सर्वेक्षण में निजी क्षेत्र को विकास की अगली धुरी बताए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए SDPI ने इसे सरकार की आर्थिक सोच पर सवाल खड़ा करने वाला कदम बताया। पार्टी ने कहा कि वर्षों से टैक्स में छूट, नीतिगत रियायतें और प्रोत्साहन दिए जाने के बावजूद अब पूरी जिम्मेदारी निजी क्षेत्र पर डालना गंभीर चिंता का विषय है। SDPI के अनुसार, “विकास को केवल कॉरपोरेट सद्भावना के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता, जबकि सार्वजनिक कल्याण और सामाजिक सुरक्षा को कमजोर किया जा रहा हो।”

पार्टी ने रुपये पर बने दबाव को लेकर भी चेतावनी दी और कहा कि इसका सीधा असर ईंधन की कीमतों और जरूरी वस्तुओं की लागत पर पड़ेगा, जिससे आम परिवारों पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा। SDPI ने सरकार से आर्थिक नीतियों में तत्काल बदलाव की मांग करते हुए रोजगार सृजन, MSME सेक्टर को मजबूत समर्थन, सार्वजनिक निवेश बढ़ाने, महंगाई पर नियंत्रण और व्यापक सामाजिक सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने की अपील की।

SDPI के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद शफी ने कहा कि “अर्थव्यवस्था की वास्तविक मजबूती आर्थिक न्याय से आती है, न कि कॉरपोरेट-प्रेरित विकास के दावों से।”

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर