इफ़्लू छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का सुपड़ा साफ़!टीएसएफ,फ्रेटरनिटी मूवमेंट, एनएसयूआई और एसएफआई ने मारी बाज़ी

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) हैदराबाद स्थित प्रसिद्ध विश्विद्यालय “इंग्लिश ऐंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी (इफ़्लू)” में छात्रसंघ चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और परिणाम भी जारी हो गया है

छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर टीएसएफ के विकास ने 431 वोट लाकर कब्ज़ा जमाया है,तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर एसएफआई की अरदरा ने 770 वोट लाकर,महासचिव पद पर एसएफआई की दीना ने 483 वोट पाकर,ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर फ्रेटरनिटी मूवमेंट की नूरा मैसून ने 453 वोट लाकर,कल्चरल सेक्रेटरी के पद पर टीएसएफ की सौम्या ने 386 वोट पाकर, तो वहीं स्पोर्ट्स सेक्रेटरी के पद पर एनएसयूआई के अरबाज़ ने 504 लाकर कब्ज़ा जमाया है

इफ़्लू छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को एक भी सीट नहीं मिल सका है,तो वहीं फ्रेटरनिटी मूवमेंट ने जहां एक तरफ़ ज्वाइंट सेक्रेटरी का पद जीत लिया तो वहीं अध्यक्ष पद पर दूसरे स्थान पर रहने में कामयाब हुई है

फ्रेटरनिटी मूवमेंट की मरियम नसीहा ने इफ़्लू छात्रसंघ चुनाव में SAAS डिपार्टमेंट कि काउंसलर के तौर पर जीत हासिल किया है

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर