ईद-उल-अज़हा 07 जून को मनाई जाएगी, ईमारते शरीया ने किया ज़िल-हीज्जा के चाँद का ऐलान

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

ईमारते शरीया,बिहार,उड़ीसा और झारखंड के केंद्रीय दारुल क़ज़ा ने बुधवार 28 मई 2025 को ऐलान किया कि ज़िल-हज्जा 1446 हिजरी का चाँद नजर आ गया है। इस मौके पर मौलाना मुहम्मद अनज़ार आलम क़ासमी, क़ाज़ी-ए-शरीअत, केंद्रीय दारुल क़ज़ा, ईमारते शरीया ने बताया कि चाँद देखने का व्यापक इंतज़ाम फुलवारी शरीफ और अमारत शरीया की सभी शाखाओं में किया गया था।

मौलाना ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से चाँद देखे जाने की पुख़्ता शहादतें मिली हैं, जिसके बाद यह तय किया गया कि 29 मई 2025 (गुरुवार) को ज़िल-हीज्जा की पहली तारीख होगी।

इस हिसाब से 07 जून 2025 को ईद-उल-अज़हा (बकरीद) मनाई जाएगी।

नायब क़ाज़ी-ए-शरीअत मौलाना मुहम्मद मुजीबुर्रहमान क़ासमी की निगरानी में चाँद की पुष्टि के लिए रुइयत-ए-हिलाल कमेटी की बैठक भी आयोजित की गई थी। उन्होंने बताया कि देशभर से विश्वसनीय शहादतों के बाद यह फ़ैसला लिया गया है।

चाँद का ऐलान होते ही मुस्लिम समुदाय में ईद-उल-अज़हा की तैयारियों में तेजी आ गई है। कुर्बानी के जानवरों की खरीदारी, सफाई, और मस्जिदों में विशेष व्यवस्थाएं शुरू हो चुकी हैं।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर