कर्ज चुकाने से बचने के लिए मुस्लिम महिला पर लगाया धर्मांतरण का फर्जी केस: झांसी से चौंकाने वाला मामला

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश के झांसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां रमज़ान के पवित्र महीने में एक 40 वर्षीय मुस्लिम महिला को एक नाबालिग हिंदू लड़की के कथित धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन महिला ने इन आरोपों को पूरी तरह बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि उसके पड़ोसी हिंदू परिवार ने कर्ज़ लौटाने से बचने के लिए उस पर झूठा मुकदमा दर्ज कराया है।

पीड़िता शहनाज़ उर्फ़ सना, भांडेरी गेट क्षेत्र की निवासी हैं। उनका कहना है कि उन्होंने किसी पर धर्मांतरण का दबाव नहीं डाला, बल्कि उन्हें जानबूझकर फंसाया गया है क्योंकि पड़ोसी परिवार ने उनसे कुछ पैसे उधार लिए थे, जिन्हें लौटाने से बचने के लिए यह पूरा ‘फर्जी कहानी’ गढ़ दी गई।

वहीं, पुलिस का दावा है कि लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। लड़की के परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी ने महिला के कहने पर रोज़ा रखा और नमाज़ पढ़नी शुरू कर दी थी।

शहनाज़ का कहना है कि वह एक साधारण महिला हैं और किसी को भी मजबूर करने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई है और कहा है कि झूठे केस के जरिए उन्हें मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।

यह मामला एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि कहीं कर्ज़, जाति और धार्मिक विद्वेष जैसे कारणों से तो धर्मांतरण कानून का दुरुपयोग नहीं किया जा रहा? प्रशासन को निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लानी चाहिए।

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर

‘माय भारत, माय वोट’ का संकल्प: पीजी कॉलेज गाजीपुर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया

लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य