जदयू नेताओं की आलोचना करने पर पत्रकार फज़लुल मुबीन पर FIR,CMF अध्यक्ष शम्स तबरेज़ क़ासमी और संयोजक सैफुर रहमान ने जताई कड़ी आपत्ति

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार में वक़्फ़ बिल को लेकर उठे विवाद के बीच पत्रकार फज़लुल मुबीन के खिलाफ FIR दर्ज होना लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

डिजिटल चैनल ‘मिल्ली ख़बर’ के संपादक और यूट्यूबर फज़लुल मुबीन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए कुछ मुस्लिम चेहरों की तस्वीरें साझा कर सवाल उठाया था कि वक़्फ़ और शरीअत जैसे संवेदनशील मुद्दों की अनदेखी कर इफ्तार में शामिल होना कितना जायज़ है?

उनकी इस आलोचना के बाद जदयू किसान प्रकोष्ठ के नेता असगर अली ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवा दी और माना जाता है कि इस के पीछे जेडीयू के एक सीनियर नेता का हाथ भी है, जिससे पत्रकारों और बुद्धिजीवियों में नाराज़गी फैल गई है।

पत्रकारों के संगठन Cogito Media Foundation (CMF) के अध्यक्ष शम्स तबरेज़ क़ासमी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा “फज़लुल मुबीन पर FIR दर्ज करना पूरी तरह लोकतंत्र के विरुद्ध है। सवाल पूछना पत्रकार का अधिकार और जिम्मेदारी है, न कि अपराध।”

वहीं, CMF के संयोजक सैफुर रहमान ने कहा “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक पत्रकार को सिर्फ़ इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उसने समुदाय से जुड़े गंभीर मसले पर बोलने की हिम्मत की। हम मांग करते हैं कि यह FIR तत्काल वापस ली जाए।”

गौरतलब है कि फज़लुल मुबीन मिल्ली खबर के ज़रिए चंपारण व बिहार प्रदेश के स्थानीय और सामुदायिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं और पूर्व में HW News और मिल्लत टाइम्स से जुड़े रहे हैं। उन्होंने मौलाना मजहरुल हक यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

यह मामला न सिर्फ़ पत्रकारिता की स्वतंत्रता बल्कि लोकतांत्रिक सोच की परीक्षा भी बन चुका है।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर