माहेनूर के लिए आवाज़ उठाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम समेत 53 लोगों पर संगीन धाराएं लगाकर FIR दर्ज।

पटना (नाज़लि सिद्दीक़/इंसाफ़ टाइम्स) कटिहार में 16 साल की नाबालिग लड़की माहेनूर की हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने रेप के बाद मर्डर का आरोप लगाया था। नाबालिग का शव उसी गांव के पड़ोसी के घर से बरामद किया गया था। पीड़िता पिछले दो दिन से लापता थी। मामला आजमनगर थाना जिला कटिहार का था।उसको ले कर बिहार से लेकर , दिल्ली तक आंदोलन की आग लग चुकी हैं वहीं दूसरी तरफ प्रशासन जिसने मुजरिमों पर अबतक कोई मुनासिब कार्रवाई नहीं की है, उसने आंदोलनकारियों पर ही FIR दर्ज कर दिया गया है। आजमनगर थाने ने 53 लोगों पर 147, 148, 149, 341, 342, 323, 332, 333, 352, 353, 307, 427, 188 धाराओं के भीतर दंगा भड़काने, हत्या का प्रयास जैसे संगीन आरोप लगाऐं हैं। जिसमे प्रशासन ने इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौक़ीर आलम का नाम भी शामिल किया है। क्योंकि वो माहेनुर के लिए हो रहे आंदोलन को कटिहार से लेकर दिल्ली तक अगुवाई करते नज़र आ रहे हैं।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति