कर्नाटक के पूर्व DGP की हत्या: पत्नी और बेटी ने मिलकर रची खौफनाक साजिश

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बेंगलुरु में कर्नाटक पुलिस के पूर्व महानिदेशक (DGP) ओम प्रकाश की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है।
20 अप्रैल को उनके घर में दोपहर के भोजन के दौरान उनकी पत्नी पल्लवी और बेटी कृति ने मिलकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या से पहले पल्लवी ने ओम प्रकाश के चेहरे पर लाल मिर्च पाउडर फेंका और फिर चाकू से वार किया।
घटना के बाद पल्लवी ने खुद पुलिस को कॉल कर इस वारदात की जानकारी दी।

हत्या के पीछे घरेलू कलह और मानसिक उत्पीड़न

हत्या से कुछ घंटे पहले पल्लवी ने एक व्हाट्सऐप मैसेज पुलिस अधिकारियों के एक ग्रुप में भेजा था, जिसमें उन्होंने ओम प्रकाश पर गंभीर आरोप लगाए थे।
उन्होंने लिखा, “मैं एक बंधक हूं। मेरी हर गतिविधि पर नजर रखी जाती है। ओम प्रकाश के एजेंट मेरे पीछे होते हैं। खाना भी मिलावटी होता है।”

संपत्ति विवाद बना हत्या की जड़?

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, ओम प्रकाश और पल्लवी के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।
ओम प्रकाश ने कथित रूप से अपनी प्रॉपर्टी किसी रिश्तेदार के नाम ट्रांसफर कर दी थी, जिससे घरेलू कलह गहराता गया।
यह झगड़ा हत्या तक जा पहुंचा।

कानूनी कार्रवाई और आगे की जांच

बेटे कार्तिकेश की शिकायत पर IPC की धारा 103, 103(1)(3)(5) के तहत केस दर्ज किया गया है।
पल्लवी और कृति को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि हत्या में दो चाकुओं का इस्तेमाल हुआ, जिससे संकेत मिलता है कि दोनों मां-बेटी इसमें शामिल थीं।

यह मामला न केवल एक प्रतिष्ठित पुलिस अधिकारी की हत्या का है, बल्कि यह घरेलू हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और पारिवारिक विवादों के खतरनाक परिणामों को भी उजागर करता है।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति