
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) हिंदुत्वा नेता गौतम खट्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो मुसलमानों और ईसाई समाज के ख़िलाफ़ लोगों को भड़काते हुए नज़र आ रहे हैं
गौतम खट्टर हिन्दू समाज को राम और कृष्ण की शरण में आने की प्रेरणा देते नज़र आते हैं,लेकिन इस्लाम के कालिमा का चर्चा करते हुए मुसलमानों के ख़िलाफ़ ये भी कहते नज़र आते हैं कि “वो (मुस्लिम) हमारे यात्रा पर पत्थर बरसते हैं कि तुमने (हिंदू समाज) ने अल्लाह के इलावा किसी और की पूजा क्यूं किया?”
गौतम खट्टर वीडियो में इस्लाम के साथ ईसाई धर्म के ख़िलाफ़ भी बोलते और कहते नज़र आते हैं कि ,बाइबल कहता है कि “ये ना समझो कि मैं (ईसा मसीह) शांति का पैग़ाम लेकर आया हूं,मैं तो तलवार लेकर आया हूं”
गौतम खट्टर के इस्लाम और ईसाई धर्मों के ख़िलाफ़ कई सारे भाषण पहले भी सोशल मीडिया पर वायरस हो चुके हैं,खट्टर का नया बयान मध्यप्रदेश के छतरपुर में बाबा बाघेश्व द्वारा आयोजित “सनातन एकता यात्रा” का है