बिहार में नीतीश और महा गठबंधन कि तरफ़ से ताकत दिखाने कि कोशिश, पुर्निया में महा सम्मेलन कर देंगे अमित शाह को जवाब

पटना (अनम जहां/इंसाफ़ टाइम्स) बिहार में नीतीश कुमार और महागठबंधन ताक़त दिखाने के लिए पूर्णिया में बड़ा प्रोग्राम करने जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा की हम भी पूर्णिया में ही जवाब देगें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को। वहां महागठबंधन के सभी दलों का जुटान होगा। ऐसे तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अक्टूबर में नागालैंड का दौरा करना है। 11 अक्टूबर को नागालैंड में प्रोग्राम आयोजीत किया गया है जिसमें नीतीश कुमार को भाग लेना है, उसकी भी तैयारी चल रही है! नागालैंड मे सभी विपक्षी दलों को एकजुट नीतीश करेंगे लेकिन इसके साथ हि जदयू की तरफ से पूरी तैयारी है की अक्टूबर में ही सीमंचल में रैली कर अमित शाह को जवाब दिया जाए । बिहार में जो-जो काम हुआ है, उसको दिखाएंगे और उसे बताएंगे भी। पूर्णिया को इसीलिए चुना गया है की इससे पहले अमित शाह ने पूर्णिया में प्रोग्राम करके अपनी ताक़त दिखाने की कोशिश किया था जिसकी तैयारी बड़े पैमाने पर भारतीय जनता पार्टी ने किया था। उसी का जवाब देने के लिए पूर्णिया में महागठबंधन भी अपनी ताक़त दिखाने जा रहा हैजदयू प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा की सीमांचल में हम लोग अमित शाह को जवाब देंगे और उसकी तैयारी हो रही है. पूर्णिया में बीजेपी से महागठबंधन की कहीं बड़ी रैली होगी. अमित शाह ने पूर्णिया एयरपोर्ट और सड़क को लेकर जो झूठ बोला है उसका भी जवाब दिया जाएगा।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति