गुजरात: उमेश मकवाणा ने छोड़े AAP के सभी पद, लगाया OBC-दलित विरोधी होने का आरोप

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

गुजरात की राजनीति में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई जब बोटाद से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक उमेश मकवाणा ने पार्टी में जातिगत भेदभाव का आरोप लगाते हुए अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। पार्टी ने तत्काल प्रभाव से उन्हें पांच वर्षों के लिए निलंबित कर दिया है।

मकवाणा ने पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव और विधानसभा में व्हिप के पद से इस्तीफा देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी भी अब भाजपा और कांग्रेस की ही तरह बन चुकी है, जहाँ दलितों और पिछड़े वर्गों को केवल “वोट बैंक” के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन सत्ता और संगठन में उन्हें कोई सम्मानजनक स्थान नहीं दिया जाता।

“दलितों को टिकट दे देते हैं, लेकिन संसाधन नहीं। पटेल उम्मीदवारों पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, जबकि दलित प्रत्याशियों को कर्ज लेकर चुनाव लड़ना पड़ता है,” मकवाणा ने कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में विसावदर उपचुनाव में गोपाल इटालिया जैसे उम्मीदवारों को विशेष प्राथमिकता दी गई, जबकि कादी सीट के दलित उम्मीदवार को संघर्ष करना पड़ा।

इसी बीच, पार्टी की गुजरात इकाई के अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि विधायक उमेश मकवाणा को “पार्टी-विरोधी गतिविधियों” और “गंभीर अनुशासनहीनता” के चलते पांच वर्षों के लिए निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मकवाणा के खिलाफ बोटाद क्षेत्र से भ्रष्टाचार की शिकायतें भी मिली थीं, जिनकी जांच की जा रही है।

हालांकि, मकवाणा ने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र की जनता से सलाह के बाद ही इस विषय पर कोई निर्णय लेंगे। फिलहाल वह स्वतंत्र विधायक के रूप में काम जारी रखेंगे।

बोटाद से विधायक बने उमेश मकवाणा कोली समुदाय से आते हैं और 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार आप के टिकट पर जीतकर आए थे। वे कोविड-19 काल में सामाजिक सेवा अभियानों के चलते चर्चा में आए थे और पार्टी के राज्य स्तरीय नेतृत्व में भी उन्हें स्थान दिया गया था।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस घटनाक्रम का असर पार्टी की ओबीसी और दलित मतदाताओं के बीच छवि पर पड़ सकता है। जहां एक ओर पार्टी ने संगठन में अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया है, वहीं दूसरी ओर मकवाणा के आरोपों ने सामाजिक न्याय और समावेशिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर