
दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) उत्तरप्रदेश के मेरठ के सिविल थाना के विक्टोरिया पार्क में गुलफाम नामी व्यक्ति को नाम पूछ कर पीटने का मामला सामने आया है
गुलफाम शूटिंग चैंपियनशिप की तैयारी कर रहा है,वो शूटिंग से अपने घर सफीपुर पल्लवपुरम अपनी बाइक से लौट रहा था, तभी बाइक सवार एक आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और बाइक उसके पीछे-पीछे लाने को कहा, जैसे ही गुलफाम विक्टोरिया पार्क पहुंचा तो वो उसे बंद पड़े स्विमिंग पूल के पास ले गए जहां पहले से ही दो युवक और मौजूद थे
आरोपियों ने गुलफाम के कपड़े उतरवाए और नंगा कर लाठी-डंडों से देर तक पीटा,आरोपियों ने गुलफाम से जबरदस्ती जय श्री राम के नारे भी लगवाए और जब उसने जय श्री राम के नारे लगा दिए तो आरोपी लाठी डंडे छोड़ कर वहां से चले गएं
पीड़ित ने किसी तरह अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी और घर पहुंचा, जहां उसकी हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए,इसके बाद उन्होंने इस मामले में सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया,पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है
मेरठ के सिटी एसपी आयुष विक्रम सिंह का कहना है तहरीर पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है,जो भी आरोपी हैं उनकी पहचान की जा रही है,आसपास के सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं,और हम सख़्त कार्रवाई करेंगे