गुना हिंसा: भाजपा पार्षद पर दंगा भड़काने का आरोप, एसपी का तबादला; क्या प्रशाशन पर दबाव है?

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

मध्य प्रदेश के गुना जिले में हनुमान जयंती के अवसर पर भाजपा पार्षद ओमप्रकाश कुशवाहा उर्फ गब्बर कुशवाहा द्वारा निकाले गए जुलूस के दौरान हुई हिंसा ने प्रशासनिक कार्रवाई और राजनीतिक दबाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

शनिवार को कर्नलगंज इलाके में आयोजित इस जुलूस में मस्जिद के पास डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके परिणामस्वरूप दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई। इस घटना में भाजपा पार्षद के बेटे सहित कई लोग घायल हुए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दंगा भड़काने के आरोप में पार्षद और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

हालांकि, इस कार्रवाई के दो दिन बाद ही एसपी संजीव कुमार सिन्हा का तबादला कर दिया गया। यह कदम प्रशासनिक दबाव या राजनीतिक हस्तक्षेप का संकेत माना जा रहा है। कुछ माह पहले रतलाम के एसपी राहुल लोढ़ा को भी इसी तरह की कार्रवाई के बाद हटाया गया था।

घटना के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए।

इस घटनाक्रम ने प्रशासनिक स्वतंत्रता और राजनीतिक दबाव के बीच संतुलन पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों और राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता को प्रभावित करती हैं।

मुंगेर की जामिया रहमानी में दाखिले का ऐलान, पत्रकारिता व दारूल हिकमत सहित सभी विभागों में प्रवेश जारी

मुंगेर स्थित जामिया रहमानी, खानक़ाह मोंगेर ने 1447-1448 हिजरी शैक्षणिक वर्ष के लिए अपने सभी

बिहार में शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: अब BTET नहीं, केवल CTET पास करना अनिवार्य

बिहार सरकार ने शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। राज्य सरकार ने स्पष्ट

पटना: NEET छात्रा मौत मामला: मानवाधिकार आयोग ने SSP को नोटिस जारी, 8 सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति