पत्रकार हिलाल मीर और रिज़ाज सिद्दीकी की गिरफ़्तारी पर उठे सवाल!CASR के तहत छात्र संगठनों और मानवाधिकार समूहों ने की कड़ी निंदा, प्रेस स्वतंत्रता पर बताया हमला

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

भारत में पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की आज़ादी को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जाने-माने कश्मीरी पत्रकार हिलाल मीर और केरल के स्वतंत्र पत्रकार रिज़ाज एम. सिद्दीकी की गिरफ़्तारी पर देशभर के छात्र संगठनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ‘कैम्पेन अगेंस्ट स्टेट रिप्रेशन’ (CASR) ने इस कार्रवाई को प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया है।

क्या है मामला?

रिज़ाज सिद्दीकी को दिल्ली में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर CASR द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के बाद वापस केरल लौटते वक्त नागपुर पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने गिरफ़्तार कर लिया। पुलिस ने आरोप लगाया है कि रिज़ाज सोशल मीडिया पोस्ट और कुछ किताबों व पर्चों के ज़रिए सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने की मानसिकता रखता है। गिरफ़्तारी का आधार बनी सामग्री में GN साईंबाबा की जीवनी, ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए एक 7 साल के बच्चे की तस्वीर और एक पुराना पर्चा शामिल है जिसमें CPI (माओवादी) और भारत सरकार के बीच शांति वार्ता की बात की गई थी।

इसी तरह कश्मीर के वरिष्ठ पत्रकार हिलाल मीर को भी गिरफ़्तार किया गया। मीर पर सोशल मीडिया पर घरों की तोड़फोड़ और सैन्य हिंसा की तस्वीरें साझा करने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि मीर का उद्देश्य असंतोष फैलाना और अलगाववादी विचारों को बढ़ावा देना था।

CASR और सहयोगी संगठनों की प्रतिक्रिया

CASR और इससे जुड़े छात्र व मानवाधिकार संगठन जैसे कि AISA, AISF, ASA, Bhim Army, CRPP, Fraternity, Rihai Manch, SFI, WSS और कई अन्य ने एकजुट होकर इन गिरफ़्तारियों की निंदा की है। उनका कहना है कि ये घटनाएं साबित करती हैं कि भारत में अब सच्चाई दिखाने वाले पत्रकारों को अपराधी घोषित किया जा रहा है।

CASR ने महाराष्ट्र पुलिस द्वारा खुद को माओवादी संगठन का मुखौटा बताने के आरोप को भी झूठा और मानहानिकारक बताया है। बयान में यह भी कहा गया है कि “पत्रकारिता अपराध नहीं है” और सरकार को पत्रकारों की तत्काल रिहाई करनी चाहिए।

संविधान और लोकतंत्र पर चोट
मानवाधिकार संगठनों का कहना है कि सरकार का यह रवैया संविधान में प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और लोकतंत्र के मूल मूल्यों के विरुद्ध है। अगर सरकार विरोध में उठने वाली आवाज़ों को इस तरह दबाएगी, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा होगा।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर