उत्तरप्रदेश:मथुरा में उतर भारत हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन आयोजित,54 से ज़्यादा हिंदुत्ववादी संगठनों के प्रतिनिधि समेत 120 से अधिक लोग हुए शामिल

काशी और मथुरा मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट से सुनवाई के लिए ऑनलाइन पिटीशन अभियान शुरू!हिंदू राष्ट्र को लेकर लंबी चर्चा

दिल्ली (इंसाफ़ टाइम्स डेस्क) उत्तरप्रदेश के मथुरा के वृंदावन में उत्तर भारत हिन्दू राष्ट्र अधिवेशन संपन्न हुआ है,इस अधिवेशन में 54 से ज़्यादा हिंदुत्ववादी संगठनों ने हिस्सा लिया है,अधिवेशन हिंदू जन जागृति मंच द्वारा आयोजित किया गया था

हिन्दू जन जागृति समिति के राष्ट्रीय मार्गदर्शक डॉ. चारुदत्त पिंगले ने कहा कि “भारत की अखंडता और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने के लिए हिन्दू राष्ट्र की स्थापना अनिवार्य है,अमेरिका के प्यू रिसर्च सेंटर की रिपोर्ट के अनुसार 2050 तक भारत में मुस्लिम आबादी विश्व में सबसे अधिक होगी,साथ ही मणिपुर और मिजोरम को अलग ईसाई राष्ट्र बनाने के षड्यंत्र और वक्फ कानून के माध्यम से लैंड जिहाद जैसे खतरों पर ध्यान देना होगा”

अधिवेशन में काशी और मथुरा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट से करवाने को मांग को लेकर ऑनलाइन पिटीशन अभियान शुरू किया गया है,और न्यायालय से मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट से सुनवाई की मांग की गई

पावन चिंतन धारा आश्रम के पवन सिन्हा ने हलाल सर्टिफिकेट पर उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने का स्वागत करते हुए देश भर में हलाल सर्टिफिकेट पर प्रतिबंध की मांग किया

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे आक्रमण पर चिंता व्यक्त करते हुए आचार्य महा मंडलेश्वर प्रणवानंद सरस्वती ने भारत सरकार से अपील की कि “वह बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर वहां के हिंदुओं के मानवाधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करे”

अधिवेशन में उत्तर प्रदेश,पंजाब,राजस्थान,मध्य प्रदेश,हरियाणा,उत्तराखंड और जम्मू जैसे राज्यों से 54 हिन्दुत्व वादी संगठनों के 120 से अधिक प्रतिनिधियों,संतों,अधिवक्ताओं, विचारकों,मंदिर न्यासियों,संपादकों,उद्यमियों और आरटीआई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर