जौनपुर में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला: बेटी से प्रेम संबंधों के चलते युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पिता गिरफ्तार

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में ऑनर किलिंग का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। सिकरारा थाना क्षेत्र के समधगंज इलाके में बुधवार सुबह एक 22 वर्षीय डी. फार्मा छात्र अनुज यादव की उसके प्रेमिका के पिता मनोज यादव ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ के अनुसार, आरोपी मनोज यादव मछलीशहर क्षेत्र के जमालपुर गांव का रहने वाला है। उसे अपनी बेटी और अनुज यादव के बीच चल रहे प्रेम संबंध मंजूर नहीं थे। पहले भी कई बार उसने अनुज को इस संबंध को खत्म करने की चेतावनी दी थी, लेकिन दोनों के बीच मुलाकातें जारी थीं। इसी से नाराज़ होकर बुधवार सुबह उसने समधगंज बाजार में कुरानी पंचायत भवन के पास अनुज पर जानलेवा हमला कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, अनुज यादव उस दिन अपनी डी. फार्मा की परीक्षा देने मोटरसाइकिल से घर से निकला था। जैसे ही वह समधगंज बाजार में पहुंचा, मनोज पहले से घात लगाकर बैठा था। उसने रास्ता रोककर अनुज पर कई बार चाकू से वार किए। घायल अनुज को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। कुछ ही घंटों में आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

यह मामला एक बार फिर ‘ऑनर किलिंग’ जैसे जघन्य अपराधों को लेकर समाज में सवाल खड़े कर रहा है। क्या प्रेम करना गुनाह है? क्या बेटी की पसंद को इज्ज़त की हत्या में तब्दील कर देना जायज़ है? विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों में समाज की मानसिकता बदलने की सख्त जरूरत है।

अनुज यादव के परिवार में मातम पसरा है। पिता ने कहा, “हमने बेटे को पढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वो किसी का क्या बिगाड़ रहा था? सिर्फ प्यार करता था, इसलिए उसे मार दिया गया?”

EFLU छात्रसंघ चुनाव में Fraternity-NSUI-MSF के ‘आवाज़’ गठबंधन का क्लीन स्वीप, ABVP और SFI को सभी सीटों पर हार

हैदराबाद के इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेजेज यूनिवर्सिटी (EFLU) के छात्रसंघ चुनावों में लोकतांत्रिक छात्र संगठनों

जामिया के छात्रों को करियर की नई राह: ShED-Forum ने आयोजित किया करियर काउंसलिंग कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से जुड़े छात्रों और युवाओं को रोजगार एवं उच्च शिक्षा के प्रति

CUET (UG) 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 4 फरवरी तक मौका

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG) 2026 के लिए आवेदन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय परीक्षा

दरभंगा में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का सफल आयोजन,सैंकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया

ग्रिनस्पायर वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा 18 जनवरी 2026 को दरभंगा, बिहार में ग्रिनस्पायर तालीमी ओलंपियाड का

MANUU में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कहा ‘चुनाव की लिखित गारंटी दो’

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU), हैदराबाद में छात्र संघ चुनावों की बहाली को लेकर

‘माय भारत, माय वोट’ का संकल्प: पीजी कॉलेज गाजीपुर में 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया

लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य