नालंदा में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज़ मामला: प्रेम प्रसंग से नाराज़ परिजनों ने 19 वर्षीय बेटी की हत्या कर गड्ढे में दफनाया शव

इंसाफ़ टाइम्स डेस्क

बिहार के नालंदा जिले में ऑनर किलिंग का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। नूरसराय थाना क्षेत्र के नोनिया विगहा गांव में परिजनों ने प्रेम प्रसंग के चलते 19 वर्षीय युवती की हत्या कर शव को नदी किनारे तीन फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब शव से दुर्गंध फैलने लगी और आवारा कुत्ते बोरे को खींचते हुए दिखाई दिए।

शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने नदी किनारे संदिग्ध बदबू महसूस की। वहां पहुंचने पर देखा कि कुत्ते किसी बोरे को खींच रहे हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गड्ढा खोदकर शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान मायावती कुमारी (19) के रूप में हुई।

ग्रामीणों के अनुसार युवती का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। वह दो बार घर से भाग भी चुकी थी। इस दौरान उसके गर्भवती होने की बात भी सामने आई थी। इसे लेकर परिवार में नाराज़गी और बदनामी का भय था। इसी कारण परिजनों ने साजिशन हत्या कर शव को बोरे में बंद कर गड्ढे में दफना दिया।

पुलिस पूछताछ में मृतका के छोटे भाई ने पूरे मामले का खुलासा किया। घटना के बाद से परिवार के सदस्य गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। घटनास्थल से पुलिस को इंजेक्शन, रस्सी और अन्य संदिग्ध सामान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवती को जहरीला इंजेक्शन देकर मौत के घाट उतारा गया।

सदर डीएसपी संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि शव 3-4 दिन पहले दफनाया गया था और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का असली कारण स्पष्ट हो सकेगा। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी जांच में लगाया गया है। पुलिस फरार परिजनों की तलाश कर रही है।

यह घटना एक बार फिर समाज में बढ़ती ऑनर किलिंग की प्रवृत्ति और महिलाओं की स्वतंत्रता पर पाबंदियों को उजागर करती है। सवाल उठता है कि कब तक ‘इज्जत’ के नाम पर बेटियों की जान ली जाती रहेगी।

खुदाबख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी को मिली नई नेतृत्वकारी दिशा, उर्दू साहित्य के प्रतिष्ठित शोधकर्ता प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ निदेशक नियुक्त

प्रख्यात उर्दू विद्वान, शायर और आलोचक प्रोफेसर ज़ाहिदुल हक़ ने आज ऐतिहासिक और राष्ट्रीय महत्व

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार के नए डिग्री कॉलेजों में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर जताई गहरी चिंता

मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी एलुमनाई फ्रेटरनिटी (एमएएफ) ने बिहार सरकार द्वारा “सेवन रिजॉल्व्स-3 (2025-30)”

शोध को वास्तविक समाधानों में बदलना:ज़हूर हुसैन बट

आईआईटी कानपुर-एनवाईयू टंडन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग की साझेदारी यह दिखाती है कि उभरती प्रौद्योगिकियों में

मज़फ्फरपुर में उर्दू भाषा प्रकोष्ठ का प्रतियोगिता कार्यक्रम: विद्यार्थियों ने प्रस्तुत की उत्कृष्ट प्रतिभा, ‘उर्दू नामा’ पत्रिका का हुआ लोकार्पण

उर्दू निदेशालय, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार सरकार की योजना के अंतर्गत उर्दू भाषा सेल, मज़फ्फरपुर